पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Punjabi Artists Will Make Hindi Films On Burhanpur39s Tangye Wale

बुरहानपुर के तांगे वाले पर पंजाब के कलाकार बनाएंगे हिंदी फिल्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अप्रैल-मई में शूटिंग के लिए शहर आ सकते हैं पंजाब के फिल्मकार और कलाकार

पहली बार बुरहानपुर के तांगे वाले और विदेशी पर्यटक पर हिंदी फिल्म बनने जा रही है। निर्माता, निर्देशक और फिल्म के कलाकार पंजाब प्रांत से बुरहानपुर आएंगे। अप्रैल या मई से शहर के विभिन्न हिस्सों में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।

करीब 400 साल से बुरहानपुर में तांगा (घोड़ा गाड़ी) आवागमन का साधन रहा है। समय के साथ आधुनिक वाहनों के आने से तांगों का उपयोग कम होने लगा है। हालांकि आज भी देशी-विदेशी पर्यटक तांगों से शहर भ्रमण करने आते हैं। शहर के लेखक कमरुद्दीन फलक ने ऐसे ही एक तांगे वाले के जीवन पर कहानी लिखी है। पूरी कहानी तांगे के घोड़े, चालक और विदेशी महिला पर फिल्माई जाएगी। इसके लिए विदेश से महिला अभिनेत्री को भी बुलाया जाएगा। पंजाब के निर्माता-निर्देशक जीत मथारू इस कहानी पर फिल्म बनाने को राजी हो गए हैं। उनके साथ करीब पांच साल से लेखक फलक जुड़े हुए हैं। उनकी कहानियों से प्रभावित होकर उन्होंने बुरहानपुर में फिल्म बनाने का निर्णय लिया है।

फिल्म में कुछ बड़े कलाकारों को भी करेंगे शामिल

पंजाब के निर्माता-निर्देशक जिलेभर के एेतिहासिक स्मारकों, प्राकृतिक-धार्मिक स्थानों और यहां के खान-पान सहित अन्य विषयों पर एक शार्ट फिल्म तैयार करेंगे। निर्माता-निर्देशक इसमें कुछ बड़े कलाकारों को भी शामिल करेंगे। ये फिल्म उन्होंने नि:शुल्क बनाकर देने को कहा है। सिर्फ उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर करना होगी।
खबरें और भी हैं...