रेलवे गेट पर सतर्कता के लिए लगाई आरपीएफ की ड्यूटी
_photocaption_ नेपानगर| भोंगर्या हाट और लोकोत्सव को लेकर शहर में रविवार को जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इसे देखते हुए मातापुर बाजार स्थित रेलवे गेट पर दो जवानों की ड्यूटी लगाई गई। दिनभर में करीब 10 हजार से अधिक छोटे बड़े वाहनों का यहां से आवागमन हुआ। रेलवे फाटक से भी दिनभर में करीब 70 से अधिक एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनें गुजरती है। रविवार को मातापुर बाजार में साप्ताहिक हाट के अलावा इस बार भगोरिया हाट भी सजा। जबकि नेहरु स्टेडियम पर भी लोकोत्सव होने से यहां जमकर भीड़ उमड़ी।रेलवे पुलिस द्वारा केवल त्योहारों के समय ही रेलवे गेट पर जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। जबकि इसकी आवश्यकता पूरे समय लगाए जाने की है। अभी रेलवे ने गेट के दोनों ओर एक एक जवान को लगाया। जबकि आम दिनों में भी लोग परेशान होते हैं। क्योंकि गेट के दोनों ओर टर्न हैं। गेट बंद रहते समय भी लोग पैदल गेट क्रास करते हैं। इस बीच कईं बार ट्रेन नजर नहीं आती। जिससे हादसे का खतरा मंडराता है।
*photocaption*