पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेर वाले मार्गों पर ड्रोन कैमरों से सर्चिंग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धुलेंडी पर शहर के तीन क्षेत्रों से हुरियारों की गेर निकलेगी। ऐसे में रास्तों पर विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए शहरभर में पुलिस ने सर्चिंग की। गेर वाले मार्गों की ड्रोन कैमरों से सर्चिंग की। विडियोग्राफी कर देखा कि बिल्डिंगों की छतों पर पत्थर तो नहीं।

नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर कानून के विरोध में हुए देशभर के दंगों से सबक लेकर पुलिस होली-धुलेंडी पर अलर्ट है। सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजेंद्र कुमार ने जिले के अफसरों से होली-धुलेंडी की तैयारियों पर जानकारी जुटाई। उन्होंने पुलिस को स्पष्ट कर दिया कि शांति भंग करने वालों को बिल्कुल बख्शा न जाए। दिशा-निर्देश मिलते ही पुलिस ने गेर वाले मार्गों की सर्चिंग की। एक गेर सिंधीपुरा दुर्गा मैदान, दूसरी तिलक चौराहा और तीसरी डाकवाड़ी से निकाली जाएगी। डॉग स्क्वाड से पुलिस ने शहर की सभी होटल, लॉज और धर्मशालाओं में सर्चिंग की। निंबोला, लोनी, इच्छापुर, देड़तलाई से जिले के प्रवेश मार्ग पर चेकिंग की। शहर के तीनों क्षेत्रों से गेर कमल तिराहा पर पहुंचेगी। सुबह से यहां प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। पांडूमल चौराहा, गांधी चौक, पुराने जिला अस्पताल सहित कमल तिराहा पहुंचने वाली सभी गलियों को बेरिकेड लगाकर ब्लॉक कर दिया जाएगा। चारों ओर से वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...