पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Sold The Same Farm To More Than 250 People Cheated Millions Of Rupees

एक ही खेत को 250 से ज्यादा लोगों को बेचा, लाखों रुपए ठगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेत में प्लाट काटकर बेचने के नाम पर सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से हुई है। मामला हमीदपुरा के पास 1.39 हैक्टेयर खेत में काटे गए आवासीय प्लाट की है। हालांकि यह जमीन गैर आवासीय सिंचित भूमि है लेकिन खेत मालिक ने 250 से ज्यादा लोगों को यहां प्लाट देने के नाम पर रजिस्ट्री और सौदा चिट्‌ठी कर दी।

यह खेत रूपचंद्र दिलवार का है। खेल मालिक ने वर्ष 1980 से 1.39 हैक्टेयर भूमि 168 प्लाट काटकर बेचना शुरू किया था। तब से अब तक 250 से ज्यादा लोगों से उसने प्लाट का सौदा कर दिया। जब लोग प्लाट पर कब्जा करने जाते तो उन्हें पता चलता किसी ओर के नाम इस प्लाट की रजिस्ट्री हुई है या फिर खेत मालिक ने सौदा चिट्‌ठी कर रखी है। एक महीने से लोग खेत मालिक को जमीन की रजिस्ट्री करने या फिर लिए गए रुपए वापस देने के लिए दबाव डाल रहे थे लेकिन उसने पूरे मामले का ठीकरा एजेंट के सिर पर फोड़ दिया और कहा एजेंट ने गड़बड़ी की है। जबकि एजेंट ने बताया उसने 2015 से ही प्लाट बेचना शुरू किया है। गुरुवार दोपहर गणपति नाका थाने में 50 से ज्यादा लोग खेत मालिक की शिकायत करने पहुंचे।

400 से 900 वर्गफीट के प्लाट, सौदा चिट्‌ठी में 50 हजार से एक लाख रुपए तक लिए - खेत की जमीन पर 400 से 900 वर्गफीट के प्लाट दर्शाए गए थे लेकिन कौन-सा प्लाट कहां है, इसकी जानकारी किसी को नहीं। इसका नक्शा तक नहीं बनाया गया। अभिलेखों में यह जमीन खेती के नाम पर ही दर्ज है। यहां सौदा चिट्‌ठी के नाम पर खेत मालिक ने लोगों से 50 हजार से एक लाख रुपए तक वसूल लिए। लोगों ने कहा या तो जमीन मिल जाए या हमारे द्वारा दिया गया रुपया वापस हो जाए।

1986 में खरीदा प्लाट, खेत मालिक ने 2004 के बाद 3 अन्य लोगों से सौदा चिट्‌ठी की - फिरोज हैदर ने बताया पिता अंसार हुसैन के नाम पर प्लाट 1986 में 3500 रुपए में खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री व चतुर्सीमा दर्शाते हुए नामांतरण कराया था। वर्ष 2004 के बाद खेत मालिक ने फिर से यहां जमीन बेचना शुरू की। मेरी जमीन पर 3 अन्य लोगों से सौदा चिट्‌ठी हुई। खेत मालिक ने मो. आमिर, शहजादीबी व एक अन्य से इसी प्लाट के नाम पर सौदा चिट्‌ठी कर लाखों रुपए लिए। जब में प्लाट देखने गया तब दूसरे का कब्जा दिखा। तब सारा मामला सामने आया।

थाना प्रभारी को धोखाधड़ी की लिखित शिकायत करते हुए लोग।

यह बोले जिम्मेदार

-विपिनचंद्र दिलवार, खेत मालिक का बेटा

-शेख जावेद, एजेंट

-चैनसिंह उईके, थाना प्रभारी, गणपति नाका थाना
खबरें और भी हैं...