अखंड रामायण पाठ की हुई शुरुआत
फाल्गुन पूर्णिमा पर रविवार को श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ की शुरुआत हुई। सुबह 9 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अखंड रामायण पाठ शुरू हुआ। इसमें सांसद नंदकुमारसिंह चौहान भी पहुंचे। मंदिर में दर्शन कर वह भी अखंड रामायण पाठ करने बैठे। मंदिर समिति के नरेंद्र वाणी ने बताया पूर्णिमा के एक दिन पहले मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हो रहा है। सोमवार सुबह 9 बजे रामायण पाठ समाप्त होने के बाद श्री रोकड़िया हनुमान की महाआरती होगी और भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान पूर्व महापौर अनिल भोसले, राजू जोशी, दिलीप श्रॉफ, रविंद्रजी टोपीवाला, सुभाष अग्रवाल मौजूद थे।
पूर्णिमा पर मंदिर में अखंड रामायण पाठ किया गया।
40 दिवसीय साधना अनुष्ठान की पूर्णाहुति 10 को
बुरहानपुर | जिले से 108 साधकों ने 30 जनवरी से सवा लाख गायत्री मंत्र जाप अनुष्ठान शुरु किया था। इसकी पूर्णाहुति 10 मार्च को होगी। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने विश्वस्तरीय साधना अनुष्ठान बसंत पंचमी से शुरू किया था। 10 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर शिकारपुरा में गायंत्री शक्तिपीठ पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन कर गायत्री मंत्र की आहुति के साथ पूर्णाहुति दी जाएगी। गायत्री परिवार के संजय राठौड़ ने बताया अनुष्ठान का उद्देश्य युग परिवर्तन के चक्र को पूर्ण करना, आतंकवादी-आसुरीशक्तिओं का निरस्तीकरण, नवसृजन गतिविधियों को शक्ति व संरक्षण प्रदान करना, कोरोना वायरस को नष्ट करना है।