- Hindi News
- National
- Burhanpur News Mp News Students Studying For Board Exams In The Light Of Chimney
चिमनी के उजाले में बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी
_photocaption_बुरहानपुर | ग्राम लोनी के कुछ उपभोक्ताओं ने सीएम हेल्पलाइन पर बिजली कंपनी की शिकायत की है। इसमें उन्होंने कहा है कि लक्ष्य पूरा नहीं कर पाने पर कंपनी गरीबों के घरेलू कनेक्शन काट रही है। ऐसे में चिमनी के उजाले में विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यार्थी भाग्यश्री, रेखा, राहुल पिता अरविंद ठाकरे ने कहा पालक आधा बिजली बिल भरने को तैयार थे। कर्मचारियों से पता चला लक्ष्य पूरा करने के लिए दबाव है। बकाया बिल नहीं चुकाने पर कनेक्शन काटने के आदेश हैं। उनकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की है। लखपति-करोड़पति बिजली चोरी कर रहे हैं। उन पर लाखों रुपए बिल बकाया है। उनके कनेक्शन नहीं काटे जा रहे हैं। गरीब बस्तियों में मनमानी की जा रही है।*photocaption*