पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Sugarcane Truck Tire Cracked Evacuated On Highway

गन्ने से भरे ट्रक का टायर फटा, हाईवे पर ही खाली कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चालक-परिचालक डर के भागे, दो घंटे बीच सड़क पर खड़ा रहा ट्रक

बुरहानपुर-देड़तलाई हाईवे पर गन्ने से भरे ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक एक ओर झुक गया। ट्रक के पलटने के डर से चालक तुरंत उतरकर दूर भाग गया लेकिन ट्रक पलटा नहीं। बाद में उसे खाली कर सड़क से हटाया गया।

रविवार दोपहर एक बजे ट्रक क्रमांक एमपी 12 एच 0534 बुरहानपुर से देड़तलाई की ओर जा रहा था। सिरपुर की पुलिया से कुछ दूर जाते ही दाहिनी ओर का पिछला टायर फट गया। तेज आवाज के साथ टायर फटने से आसपास के ग्रामीण भी दौड़कर वहां पहुंचे। ट्रक के गिरने के डर से चालक अनारसिंह और परिचालक रितेश भी उतर कर दूर भाग गए। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी वह नहीं पलटा। फिर चालक अनारसिंह ने ट्रक मालिक को फोन पर सूचना दी। ट्रक को खाली करने के लिए एक ओर से जेक लगाया गया और ट्रक में भरे गन्ने को दूसरे वाहन में खाली किया गया। इस दौरान दाे घंटे तक ट्रक सड़क पर ही खड़ा रहा।

हाईवे पर टायर फटने से एक ओर झुका ट्रक।
खबरें और भी हैं...