आहार में लें पोषक तत्व, हमेशा रहेंगे स्वस्थ
पोषण पखवाड़े के तहत बुधवार को निंबोला में कार्यक्रम हुआ। इसमें गांव की कई महिलाएं, युवतियां और बच्चे शामिल हुए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना हिरोडकर और आशा कार्यकर्ता वंदना पाटील ने सभी को पोषण आहार संबंधी जानकारी दी।
उन्होंने कहा- आहार में आयरन सहित अन्य पोषण आहार युक्त पदार्थ लें। इससे आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान आयरनयुक्त पोषण आहार का प्रदर्शन भी किया गया। सभी को एनिमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों संबंधी जानकारी दी गई। किशोरी-बालिकाओं और बच्चों ने गांव में पोषण जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान महिला परामर्श की सदस्य सुनंदा पाटील सहित कई महिलाएं, बालिकाएं और बच्चे
मौजूद थे।