- Hindi News
- National
- Shahpur News Mp News The Accused Was Arrested After Six Days Of Raping And Molesting A Minor Student
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व छेड़छाड़ के आरोपी चौकीदार छह दिन बाद पकड़ाया
शाहपुरा स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के आरोपी चौकीदार को पुलिस ने 6 दिन बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से फरार था। जब उसके घर पर पहुंचने की जानकारी तो उसे धरदबोचा। पिछले दिनों छात्रावास अधीक्षिका के कक्ष में कक्षा 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म व अन्य 7 लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। बालिकाओं ने चौकीदार शक्तिसिंह पिता की पुलिस को शिकायत की थी। इसमें चौकीदार शक्तिसिंह (53) पर गंभीर आरोप लगाए थे। बालिकाओं का कहना था कि छात्रावास में दो माह से ऐसा हो रहा है। लेकिन शिकायत के बाद भी स्टॉफ ने कोई ध्यान नहीं दिया। अधीक्षिका पर भी आरोप थे। इस मामले में आदिवासी विकास विभाग अधीक्षिका गायत्री मंडलोई को सस्पेंड कर चुका है। मामला तब उजागर हुआ जब छात्राओं ने महिला सुरक्षा नंबर पर सूचना दे दी। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 8 मार्च को शक्तिसिंह पर पाक्सो एक्ट में दो केस दर्ज किए। घटना के बाद से आरोपी फरार था। टीआई दिलीप गंगराड़े ने बताया गुरुवार को आरोपी को उसके महम्मदपुर गांव स्थित घर से पकड़ा गया। शाम को उसका मेडिकल करवाया गया है।