पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nepanagar News Mp News The Culvert Work Remained Incomplete Even After A Year

सालभर बाद भी अधूरा पड़ा पुलिया का काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम सातपायरी के पास धार नदी पर बन रही पुलिया का निर्माण साल भर में भी पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण ग्रामीणों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि पुलिया का निर्माण करीब सालभर पहले शुरू हुआ था, लेकिन बीच में बारिश के कारण चार महीने काम बंद कर दिया गया।

इस दौरान कई बार गांव का संपर्क आसपास के क्षेत्र से कट गया था। बािरश के बाद ठेकेदार कंपनी ने िनर्माण शुरू तो कराया, लेकिन काम काफी धीमी गति से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिया का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है, ताकि लोगों की आवाजाही शुरू हो सके।

खबरें और भी हैं...