पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News The Eastern India School Scholarship Test Will Now Be Held On 22 March

अर्वाचीन इंडिया स्कूल स्कॉलरशिप टेस्ट अब 22 मार्च को होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरोना वायरस को देखते हुए एहतियातन बदली तारीख

यह रहेंगे नियम

प्रश्न पत्र ओएमआर सीट पर होगे। निर्णायकों का निर्णय अंतिम होगा, इसके खिलाफ कोई अपील मान्य नहीं होगी। नियमों में किसी प्रकार के परिवर्तन का अधिकार अर्वाचीन इंडिया स्कूल की समिति को होगा।

आवेदन जमा कराने का स्थान

{अर्वाचीन इंडिया स्कूल, बुरहानपुर

{दैनिक भास्कर कार्यालय एसबीआई के पास स्टेशन रोड बुरहानपुर

{ईस्वम क्रेडिट कॉ.ऑ.सो., कमल तिराहा, बुरहानपुर

{ओम सांईराम एग्रो एजेंसी, खकनार

{मातोश्री मेडिकल, मेन रोड शाहपुर

{श्री सांईकृपा कंप्यूटर सर्विसेस, मातापुर बाजार नेपानगर

{शिवस्पर्श ऑनलाइन एंड झेरॉक्स, रथ गल्ली रावेर

इन तीन वर्ग में होगी परीक्षा

सब जूनियर वर्ग - कक्षा 3री से 5वीं तक।

जूनियर वर्ग - कक्षा 6वीं से 8वीं तक।

सीनियर वर्ग - कक्षा 9वीं से 10वीं तक।

बुरहानपुर (बिजनेस न्यूज) | जिले मे पहली बार अर्वाचीन इंडिया स्कॉलरशिप टेस्ट को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं। राज्य सरकार ने नोवेला कोरोना वायरस के कारण पूरे प्रदेश में स्कूलों का अवकाश घोषित किया है। इस कारण 15 मार्च को होने वाले स्कॉलरशिप टेस्ट की तिथि बदलकर 22 मार्च कर दी गई है। अर्वाचीन स्कॉलरशिप टेस्ट में अब तक कई बच्चे रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अर्वाचीन इंडिया स्कूल और दैनिक भास्कर की इस पहल को जिले भर में सराहा जा रहा है। इस पहल से जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा। जिन प्रतिभावान विद्यार्थियों की प्रतिभा आर्थिक कारणों से दबी रहती है, वे इस स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से अपने सपने साकार कर सकते हैं।

अर्वाचीन स्कॉलरशिप टेस्ट-2020 का आयोजन 22 मार्च को कराया जाएगा। स्कूल प्रतियोगिता मेें विद्यार्थियों को 16 लाख रुपए से अधिक की स्कॉलरशिप देगा। परीक्षा तीन वर्ग में होगी। प्रत्येक वर्ग में 1 से 3 स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 5100, 3100 व 2100 रुपए नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। साथ 1 से 10 वें स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में 100 प्रतिशत एवं शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक वर्ग में 11 से 50 वें स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। स्कॉलर टेस्ट में जिले के किसी भी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में रहेगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल, केलकुलेटर प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा पुरस्कार वितरण के दौरान मंच से की जाएगी।
खबरें और भी हैं...