पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News The Road In Front Of The Railway Station Will Be Closed For Vehicles

वाहनों के लिए बंद करेंगे रेलवे स्टेशन के सामने का रास्ता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भुसावल मंडल के अफसर मॉडल स्टेशन की योजना में कुछ परिवर्तन कर रहे हैं। यह कवायद हो रही है बुरहानपुर रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से के सौंदर्यीकरण के लिए। प्रस्तावित योजना में स्टेशन के सामने का रास्ता वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। एक ओर से दूसरी ओर पैदल आने-जाने के लिए फुटपाथ बनाने की योजना है। इसके लिए भुसावल मंडल के अफसरों ने नगर निगम आयुक्त से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है।

मॉडल स्टेशन के तहत भुसावल मध्य रेल मंडल बुरहानपुर स्टेशन का स्वरूप बदल रहा है। सौंदर्यीकरण के साथ स्टेशन का आकर्षण बढ़ाने के लिए यहां ब्रिटिशकालीन रेल इंजन और कोच रखे जाएंगे। इसके लिए सप्ताहभर पहले रेलवे के अफसरों ने स्टेशन के सामने की जगह चिह्नित की थी। मॉडल स्टेशन के ड्रॉप एंड गो-वे में परिवर्तन की योजना भी बनाई जा रही है। प्रस्तावित प्लान के तहत नए फुट ओवरब्रिज रोड पर ड्रॉप-वे बनाया जाएगा। स्टेशन के सामने सागर टावर उद्यान तक का रास्ता बंद किया जाएगा। इस बीच दोनों ओर बेरिकेडिंग कर उद्यान बनाया जाएगा। इसमें ब्रिटिशकालीन इंजन और कोच रखेंगे। मैकेनिकल इंजीनियर शेख जावेद व ह्युमन मैनेजमेंट रामचंद्रन की ओर से सहमति के बाद उन्होंने निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा। अफसरों ने एनओसी बनाकर देने का आश्वासन दिया है।

अपर कलेक्टर, आयुक्त को रेलवे अफसरों ने नक्शे से योजना बताई।

प्रस्तावित प्लान में लगेगा कलेक्टर का अनुमोदन

उद्यान से सटकर सांई मंदिर तक जाने के लिए फुटपाथ बनेगा। उद्यान के चारों ओर बेरिकेडिंग के साथ लोहे के स्थायी बेरीकेड्स लगेंगे। योजना पर चर्चा के लिए मैकेनिकल इंजीनियर शेख जावेद व ह्युमन मैनेजमेंट रामचंद्रन शुक्रवार को बुरहानपुर पहुंचे। रेलवे अफसरों ने अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो व आयुक्त भूमरकर को योजना बताई। अपर कलेक्टर ने कहा कलेक्टर से चर्चा करेंगे। प्रस्तावित प्लान में कलेक्टर का अनुमोदन लगेगा।
खबरें और भी हैं...