पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News The Swimming Pool Will Not Start In The Heat Of This Time

इस बार की गर्मी में भी नहीं शुरू होगा स्वीमिंग पूल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

1.50 करोड़ से नगर निगम ने किया था निर्माण

इस बार की गर्मी में भी शहर के लोगों को स्वीमिंग पूल की सुविधा नहीं मिल पाएगी। लोकार्पण होने के सवा तीन साल बाद भी नगर निगम इसका उपयोग शुरू नहीं कर पाया है। शहर में जलसंकट और लगातार विरोध होने के कारण इसे चालू नहीं किया जा सका है।

नगर निगम ने सवा तीन साल पहले डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से स्वीमिंग पूल का निर्माण किया था। लोकार्पण होने के समय नगर निगम ने इसमें टेंकरों से पानी भरवाया था, क्योंकि यहां स्वीमिंग पूल को भरने के लिए जलस्त्रोत नहीं है। मरिचीका गार्डन की जमीन पर निर्माण को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति ली थी। लंबे समय तक यह विवाद चलता रहा। विवाद के कारण स्वीमिंग पूल कभी शुरू ही नहीं हो पाया।

निर्माण के बाद से स्वीमिंग पूल का उपयोग नहीं हुआ।

सांसद ने किया था लोकार्पण

3 सितंबर 2017 को डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बने स्वीमिंग पूल का लोकार्पण सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने किया था लेकिन इसके बाद से ही यह विवादों में घिरा हुआ है। पहले बिना अनुमति उद्यान की भूमि पर स्वीमिंग पूल निर्माण करने, फिर बिना उपयोग किए ही भवन और उपकरणों के टूटने पर विवाद हुआ था। नगर निगम ने इसके संचालन के लिए योजना तो बनाई लेकिन पानी की कमी और फिर विवाद होने से स्वीमिंग पुल चालू नहीं किया जा सका है।

दीवार पर लगी लाइट चोरी, टाइल्स भी तोड़ दी

वर्तमान में स्वीमिंग पूल की स्थिति काफी खराब है। लगभग एक साल से तो यह बंद ही है। इस कारण यहां चोरी और तोड़फोड़ हो रही है। दीवार पर सजावट के लिए लगाई लाइट चोरी हो गई है। स्वीमिंग पूल के अंदर लगी टाईल्स, लोहे के एंगल तोड़ दिए हैं। दरवाजों पर लगे कांच भी पत्थर मारकर तोड़ दिए हैं।
खबरें और भी हैं...