पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News The Watchman Accused Of Raping And Molesting Eight Was Sent To Jail

दुष्कर्म व आठ से छेड़छाड़ के आरोपी चौकीदार को जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरगोन | गोगावां स्थित शाहपुरा के आदिवासी बालिका माध्यमिक छात्रावास में एक बालिका से दुष्कर्म व अन्य आठ से छेड़छाड़ के आरोपी चौकीदार शक्तिसिंह चौहान (53) निवासी मोहम्मदपुर को पुलिस ने शुक्रवार को मंडलेश्वर कोर्ट मंे पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी की रिमांड नहीं मांगी। उसका मोबाइल जब्त किया है। टीआई दिलीप गंगराड़े ने बताया कि आरोपी चौकीदार शक्तिसिंह पर नाबालिग से अधीक्षक के कमरे में दुष्कर्म के आरोप है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इसके अलावा 8 छात्राओं ने छेड़छाड़ व मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने की शिकायत की है।
खबरें और भी हैं...