- Hindi News
- National
- Burhanpur News Mp News There Is A Shortage Of Time Management In Congress So Ministers Mlas Are Going Away
कांग्रेस में टाइम मैनेजमेंट की कमी है, इसलिए मंत्री, विधायक दूर जा रहे
एक सप्ताह बाद बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र लौटे निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह ने कांग्रेस सरकार में मचे घमासान पर बयान दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस में टाइम मैनेजमेंट की कमी रही है। इसलिए मंत्री और विधायक दूर जा रहे हैं।
मैं अलग-अलग माध्यम से सरकार को कह चुका हूं कि ज्योतिरादित्य सिंधियाजी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जाना चाहिए। सिंधियाजी ने कमलनाथ के कंधे से कंधा मिलाकर सरकार बनाने में सहयोग किया है। जो पांच-पांच और छह-छह बार के एमएलए हैं, उन्हें कैबीनेट में मंत्री पद देना चाहिए थे। बसपा, सपा ऐसे एमएलए जिन्होंने बाहर से सरकार को समर्थन दिया है, उन्हें भी अलग-अलग पद सौंपे जाना चाहिए। ये काम उन्हें करीब दो महीने पहले कर लेना चाहिए था। कमलनाथ से मिलकर मैने अपने क्षेत्र में सिंचाई, रोजगार, पीने के पानी, पावरलूम पार्क, बिजली सब्सिडी, बायपास, खेल मैदान, स्वीमिंग पुल, स्पिनिंग मिल पर बात की है। बहुत जल्द कमलनाथ के आदेश से दिल्ली जाऊंगा।
पत्रकारों को संबोधित करते विधायक ठाकुर सुरेंदसिंह।