पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Today Holika Will Burn In One And A Half Thousand Places

अाज डेढ़ हजार स्थानों पर जलेगी होलिका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में पर्यावरण सुरक्षा के लिए छह साल पहले शुरू हुई पहल अब धीरे-धीरे लोगों को जागरूक कर रही है। शहर के 9 सार्वजनिक स्थानों पर होलिका में गोबर के उपले जलाएंगे। सबसे बड़ी 1100 गोबर के उपलों की होली राजपुरा में जलेगी। इसमें पर्यावरण शुद्धि के लिए कपूर, इलायची, देशी घी और हवन सामग्री अर्पित करेंगे। ये होलिका स्वामी विवेकानंद गणेशोत्सव समिति जलाएगा।

गायत्री परिवार के योग चिकित्सक डॉ. विकास पाटील ने बताया कि होलिका में लकड़ियों की जगह गोबर के उपले जलाने से पर्यावरण शुद्ध होता है। इनके तत्वों के जलने से जो गैस निकलती है, वह मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और अन्य बैक्टिरिया को खत्म करती है। वैदिक काल में यज्ञ में गोबर के उपलों का उपयोग होता था। इसमें दी जाने वाली आहूति भी जायफल, इलायची, पलाश, लोंग, देशी घी आदि के होते थे। इन वस्तुओं का होली दहन में उपयोग होने से यज्ञ के समान लाभ मिलेगा।

खंडवा से आई 50 क्विं. जलाऊ लकड़ी, यहां लगेंगे स्टॉल

एसडीओ महेंद्रसिंह जाधव ने बताया कि खंडवा वन डिपो से करीब 50 क्विंटल जलाऊ लकड़ी भेजी है। ये लकड़ियां तिलक चौराह, सिंधीबस्ती, लालबाग, सिंधीपुरा, बैरी मैदान, नवदुर्गा चौक सहित अन्य स्थानों पर स्टॉल लगाकर बेची जाएगी।

यहां संपर्क करें

पुलिस - डायल 100, 108 एम्बुलेंस

निगम - 07325-255270 कंट्रोल रूम, 101 फायर फायटर

बिजली विभाग -
शहर - 07325255259

लालबाग - 07325-245386

लट्‌ठ बारसाए, राल से बरसी अंगार

_photocaption_बुरहानपुर | फाग उत्सव के तहत इतवारा स्थित श्री गोकुल चंद्रमाजी मंदिर में रविवार शाम को लट्‌ठ मार होली खेली गई। ग्वाल-बालों ने एक-दूसरे पर लट्‌ठ बारसाए। भागवत भूषण हरिकृष्ण मुखिया ने फूलों की बारिश की। वैष्णव भक्तों में लड्‌डू लुटाकर लड्‌डू मार होली मनाई गई। राल उड़ाकर आग के गुब्बार उड़ाए। देरशाम तक भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमे।*photocaption*

राजपुरा में जलेगी 1100 गोबर के उपलों की होलिका

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

जिलेभर में छोटे-बड़े लगभग डेढ़ हजार स्थानों पर होलिका दहन होगा। करीब एक हजार से ज्यादा पुलिस अफसर-जवान शहर की सुरक्षा में जुटे रहेंगे। थानों, पुलिस लाइन सहित इंदौर से पुलिस अफसर-जवान बुलाए हैं। नगर निगम जय स्तंभ, कोतवाली में फायर फायटर भरकर तैयार रहेंगे। बिजली कंपनी का दल भी समस्याओं से निपटने के लिए तैयार है। संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से प्लास्टिक लगाया जाएगा।

अपराधियों और हुड़दंगियों से निपटने के लिए एक हजार अफसर-जवान आज दोपहर बाद से ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे। हर साल हुड़दंग मचाने वालों को संबंधित थाने की पुलिस अपने साथ लेकर चलेगी। ताकि उस क्षेत्र में हर साल की तरह विवाद की स्थिति न बने। कुछ अपराधी किस्म के लोग शहर से बाहर चले गए हैं। पुलिस दो दिन तक ऐसे अपराधियों पर नजर रखेगी। यातायात पुलिस शराबियों और दो पहिया वाहन चालकों पर नजर रखेगी। बिजली कंपनी ने बुरहानपुर शहर और लालबाग के लिए दल गठित किए हैं। जो बिजली के तार टूटने, बिजली बंद होने पर काम करेंगे। निगम का एक दल कोतवाली में तैनात रहेगा। आग पर नियंत्रण करने के लिए फायर फायटर तैयार कर लिए गए हैं।

राजपुरा में गोबर के कंडों से दहन के लिए तैयार की होली।

बिजली के पोल, तार के नीचे होलिका न जलाएं

-एसआर अहिरवार, अधीक्षण यंत्री
खबरें और भी हैं...