- Hindi News
- National
- Khaknar News Mp News Training Given To Secretary And Patwaris In District Panchayat
जनपद पंचायत में सचिव और पटवारियों को दिया प्रशिक्षण
सिरपुर | जनपद पंचायत खकनार के सभागृह में ग्राम पंचायत सचिवों और पटवारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें तहसील और जनपद क्षेत्र के गांवों में जनगणना और मकानों की गणना संबंधी प्रथम चरण की बारीकियां बताई गईं। तहसीलदार सुखराम गोलकर और जनपद पंचायत के लेखापाल किरण शाह की मौजूदगी में अनिल यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने मकानों के सूचीकरण सहित अन्य जरूरी जानकारी दी। सभी को 2020 से 2021 की पंचायत निर्वाचन फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण संबंधी बातों से भी अवगत कराया गया। पूरी गंभीरता से मतदाता सूची तैयार करने को कहा गया।