पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Two Colonizers Arrested For Cheating By Rewarding Scheme

इनामी योजना का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले दो कॉलोनाइजर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आरोपियों ने प्लाट के नाम पर चलाई थी योजना

प्लाट बेचने के लिए इनामी योजना का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले दो कॉलोनाइजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले की 2 कॉलोनियों में प्लाट के नाम पर 3 कॉलोनाइजर्स ने मिलकर इनामी योजना चलाई थी। इसमें हर महीने लोगों से किस्त के रुपए जमा करवाते थे लेकिन पूरी रकम लेने के बाद भी प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की थी।

धोखाधड़ी की शिकायत अगस्त में 27 से ज्यादा लोगों ने गणपति नाका थाने में की थी। पुलिस ने जांच के बाद 14 सितंबर को धारा 420 व 409 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। कॉलोनाइजर मो. जहीर पिता मो. नजीर, अब्दुल हारून पिता अब्दुल वहीद और मो. सादिक पिता युसूफ ने 2 कॉलाेनियों में प्लाट बेचने के लिए इनामी योजना चलाई थी। मासिक किस्त पर प्लाट मिलने की लालच में ठेला हम्माल, पावरलूम मजदूर व छोटे-मोटे काम करने वाले कई लोगों ने प्लाट खरीदने के लिए किस्त भरना शुरू की थी लेकिन किस्तें पूरी होने के बाद भी उन्हें प्लाट नहीं मिला। एसआई संजय उईके ने बताया धोखाधड़ी के मामले में कॉलोनाइजर मो. सादिक व अब्दुल हारून को गिरफ्तार किया है। मो. जहीर फरार है।

मोहम्मद हारून

मोहम्मद साजिक

दो कॉलोनियों में काटे थे 392 प्लाट

तीनों कॉलोनाइजर्स ने वर्ष 2013 से 2015 के बीच दो कॉलोनियां काटी थी। अंसार नगर में 450 वर्गफीट के 180 प्लाट काटे थे। हर प्लाट की कीमत 54 हजार रुपए रखी थी। बोरगांव के ताज नगर में 450 वर्गफीट के 212 प्लाट काटे थे। यहां हर प्लाट की कीमत 1.06 लाख रुपए थी। इस तरह दोनों कॉलोनियों में काटे गए 392 प्लाट की कीमत 3 करोड़ 21 लाख 92 हजार रुपए थी। इन्हें बेचने के लिए कॉलोनाइजर्स ने पांचवीं किस्त जमा करने पर लाॅटरी के माध्यम से इनाम के रूप में बाइक देने का लालच दिया था।
खबरें और भी हैं...