- Hindi News
- National
- Burhanpur News Mp News Two Women Stole A Bag Of Ex Councilor In The Bank And Stole One Lakh Rupees
बैंक में पूर्व पार्षद का बैग काटकर एक लाख रुपए चुरा ले गईं दो महिलाएं
बैंक ऑफ इंडिया की शनवारा शाखा में रुपए निकालने गई पूर्व पार्षद आशा भावसार के बैग से एक लाख रुपए चोरी हो गए। उन्होंने दस मिनट पहले ही बैंक से रुपए निकाले थे। वे पासबुक में इंट्री कराने के लिए कतार में खड़ी थी। इस बीच पीछे खड़ी महिला ने ब्लेड से बैग काटा और रुपए निकाल लिए। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं संदिग्ध नजर आ रही हैं।
घटना शुक्रवार दोपहर 12.30 से 12.45 बजे के बीच की है। पूर्व पार्षद आशा भावसार भाई के साथ बैंक गई थी। चचेरे भाई के इलाज के लिए रुपए की जरूरत थी। बैंक से एक लाख रुपए निकाले और 500 रुपए की दो गड्डी उन्होंने बैग में रख ली। पासबुक में इंट्री कराने के लिए कतार में खड़ी हो गई। यहां लंबी कतार लगी थी। उनके ठीक पीछे सलवार-सूट पहने एक महिला खड़ी थी। सामने नीली साड़ी में उसकी एक अन्य साथी बैठी थी। भीड़ के कारण पूर्व पार्षद को यह पता नहीं चला कि रुपए कब निकाले लेकिन पांच मिनट बाद ही पीछे खड़ी महिला और सामने बैठी महिला वहां से चली गई। आशा ने पासबुक निकालने के लिए बैग देखा तो रुपए चोरी होने का पता चला। घटना के बाद आशा भावसार ने बैंक मैनेजर से शिकायत की। मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज देखे। आशा ने बताया सीसीटीवी में सलवार-सूट पहनी महिला मेरे ठीक पीछे खड़ी दिख रही है। उसने कपड़ों में ब्लेड छुपा रखी थी।
ऑटो में बैठती नजर आई दोनों महिलाएं
शिकायत होने के तुरंत बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी देखे। इसमें महिलाएं बैंक से निकलने के बाद शनवारा तक पहुंची और यहां से गणपति नाका की ओर जाने वाले ऑटो में बैठती नजर आई। पुलिस इस आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है। उनके पहनावे से भी दोनों ग्रामीण लग रही थी।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चल रही जांच
-गिरवरसिंह जिलोदिया, थाना प्रभारी, कोतवाली
थैली दिखाती पूर्व पार्षद।