पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Vigilance By Corona Virus Banning Foreign Tourists From Visiting The District

कोरोना वायरस से सतर्कता : विदेशी पर्यटकों के जिले में आने पर रोक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस से बचने के लिए जिले में विदेशी पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक पूरे देश में रोक लगाई है। ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में भी अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। जिले में हर महीने विदेशी पर्यटक आते हैं।

जनवरी-फरवरी में 57 विदेशी पर्यटक आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को विदेशी पर्यटकों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। पिछले एक साल में बुरहानपुर आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। यही अब शासन-प्रशासन के लिए चिंता का कारण बनती नजर आ रही है। पिछले दिनों कलेक्टर राजेशकुमार कौल ने विदेशी पर्यटकों के आने-जाने की जानकारी रखने के निर्देश दिए थे। होटल और लॉज संचालकों को भी विदेशी पर्यटक आने पर स्वास्थ्य और जिला प्रशासन को सूचना देने को कहा था। हालांकि कोरोना वायरस का असर बढ़ने के बाद से विदेशी पर्यटक नहीं आए हैं।

खबरें और भी हैं...