पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nepanagar News Mp News Villagers Said Lion Spotted In The Forest Forest Department Said Female Leopard And Cub Was

ग्रामीण बोले- जंगल में नजर आया शेर, वन विभाग ने कहा- मादा तेंदुआ और शावक था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

असीरगढ़ वन क्षेत्र में हसनपुरा के जंगल में ग्रामीणों ने शेर दिखने की जानकारी दी। कुछ ग्रामीणों को जंगल में शेर और उसका शावक नजर आया था। कुछ देर बाद जंगल में जाकर ग्रामीणों ने पंजे के निशान देखे और वन विभाग को भी इसकी सूचना दी। हालांकि वन विभाग ने पंजों के निशान देखने के बाद इसे तेंदुए और उसके शावक के बताए हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब ग्रामीणों ने शेर दिखने का दावा किया है। इसके पहले भी असीरगढ़, चांदनी और नेपानगर मार्ग पर शेर दिखने का दावा कई ग्रामीण कर चुके हैं लेकिन हर बार वन विभाग इसे नकार देता है। शनिवार को हसनपुरा बीट के कक्ष क्रमांक 190 में असीरगढ़ किले के पीछे शेर और उसके शावक नजर आए थे। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी थी। वन विभाग की टीम यहां आई और उन्होंने तेंदुआ और उसके शावक के पंजे के निशान होने की बात ग्रामीणों से कही।

चुलखान में दिखा तेंदुआ, फिर दहशत में ग्रामीण

निंबोला | बोरीखुर्द के पास नसीराबाद फाटे पर फिर ग्रामीण को तेंदुआ नजर आया। वह बाेरीखुर्द की ओर ही जा रहा था। शनिवार रात 8 बजे गफ्फार पिता जब्बार बाइक से चुलखान के खेत में जा रहा था। चने के खेत में रखवाली के लिए वह रात रुकने वाला था। नसीराबाद फाटे पर बाइक के सामने से अचानक तेंदुआ गुजरा। बाइक के हेडलाइट की रोशनी में उसने तेंदुए को देखा। तेंदुआ जंगल के रास्ते बोरी खुर्द की ओर ही जा रहा था। उसने तुरंत गांव में लक्ष्मण धनगर को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में इसकी जानकारी दी गई और खेत में रात के समय किसी को भी नहीं जाने की सलाह दी गई। 4 मार्च को खेत में गए युवक पर तेंदुए ने हमला किया था। इसके बाद भी वह लगातार नजर आ रहा था। हालाकि वन विभाग ने इसे पकड़ने के लिए यहां पिंजरा रखवाया था। वह पकड़ में नहीं आया।

शेर नहीं मादा तेंदुआ के पंजों के निशान


- गुलाबसिंह बर्डे, रेंजर नेपानगर

हसनपुरा में किले के पीछे मिले पंजों के निशान।

बड़े के साथ छोटे निशान भी देखने को मिले।
खबरें और भी हैं...