- Hindi News
- National
- Burhanpur News Mp News Youth And Eco Club To Be Formed In Government Schools
सरकारी स्कूलों में बनेगा यूथ एंड ईको क्लब
हर विकासखंड में स्कूलों का चयन कर आयोजित होगी कई गतिविधियां
जिले की सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में यूथ एंड ईको क्लब का गठन होगा। इसमें पढ़ाई के साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा। क्लब बनाने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत आदेश जारी किए गए है। क्लब में पढ़ाई के अतिरिक्त व्यक्तित्व विकास, फैशन डिजाइनिंग, वाद-विवाद, आर्ट एंड क्राफ्ट, संगीत, खेलकूद, पावर योगा और अन्य खेल गतिविधियों कराई जाएंगी।
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए नई गतिविधियां आयोजित होना है। नई गतिविधियों से स्कूलों में पढ़ाई में भी विद्यार्थी रूचि लेंगे और स्कूलों में नामांकन में भी सकारात्मक होगा। बच्चों में जीवन जीने का कौशल, आत्म सम्मान और आत्मविश्वास पैदा होगा। बच्चों में तनाव, भय एवं संकोच जैसी प्रवृत्तियां दूर होंगी। इन्हीं उद्देश्य को ध्यान में रखकर क्लब के प्रभारी संचालन के लिए हर विकासखंड में चयनित स्कूलों का चयन किया जाना है। राज्य शिक्षा केंद्र का मानना है कि औद्योगिक क्रांति के काल में मनुष्य ने प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन किया है। इसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ा है। प्राकृतिक संपदाओं का विलुप्त होना, ऑर्गेनिक अनाज की पैदावार कम होना, पानी की कमी, जंगल व मिट्टी के क्षरण से जैव विविधता का विनाश होना, वायु व जल प्रदूषण से जीवों के स्वास्थ्य को खतरा मुख्य है। ईको क्लब में आर्ट एवं क्राफ्ट में संगीत, नृत्य, ड्रामा, लोक कलाएं, क्राफ्ट में ड्राइंग, ऑरीगैमी, खेल व स्वास्थ्य में बास्केटबॉल व बैडमिंटन, मार्शल आट्र, जूडो-कराटे, स्पोर्ट्स कैंप, फैश डिजाइनिंग कपड़ों की डिजाइनिंग, शाला/घर में वाटिका में गार्डनिंग कराना, उसमें औषधीय पौधों की पहचान, जैविक खाद के प्रति जागरुकता, व्यक्तित्व विकास में नेतृत्व का गुण, परस्पर संवार का कौशल, तनाव प्रबंधन, भाषण कौशल विकास और पर्यावरण जागरूकता में पर्यावरण संरक्षण को लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम जैसे संगोष्ठी, क्विज, वाद-विवाद, चित्रकला, औषधीय पौधों की पहचान व महत्व, स्कूलों को पॉलीथिन मुक्त बनाना व जैविक खाद बनवाना है।