पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Youth Congress Elections Postponed Next Date Will Be Announced On March 17

युवक कांग्रेस चुनाव स्थगित, 17 मार्च को होगी अगली तारीख की घोषणा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश सरकार के बदलते समीकरण के मद्देनजर चुनाव संस्था फेम ने युवक कांग्रेस चुनाव कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिए हैं। 17 मार्च को चुनाव की अगली तारीख घोषित की जाएगी। बाकी पूरी प्रक्रिया यथावत रहेगी।

3 मार्च तक बुरहानपुर जिले से 2 हजार नए सदस्य जुड़े हैं। जिला, विधानसभा, लोकसभा और प्रदेश के लिए नामांकन भरे जा चुके हैं। 10 मार्च को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाना थे लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर जाने से चुनावी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। चुनाव संस्था फेम ने सभी को मैसेज जारी किया कि 16 मार्च के चुनाव रोक दिए गए हैं। 17 मार्च को घोषणा करेंगे कि चुनाव की अगली तारीख क्या रहेगी। अब तक जो प्रक्रिया हुई है वो यथावत रहेगी। उसमें कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। चुनाव चिह्न नहीं मिलने से प्रत्याशी प्रचार-प्रसार भी नहीं कर पा रहे हैं। पुराने करीब 7 हजार सदस्य हैं। नए जोड़कर अब 9 हजार सदस्य हो गए हैं। चुनावी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जिलाध्यक्ष के लिए संदीप जाधव, मेहमूद अंसारी, उबेदउल्ला और नाजिया हुसैन ने नामांकन भरा है। प्रदेश सचिव और विधानसभा अध्यक्ष के लिए 20 से ज्यादा प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है।

खबरें और भी हैं...