- Hindi News
- National
- Naugaon News Mp News 109 Patients Examined By Doctor 23 Sent To Chitrakoot For Operation
109 मरीजों की डॉक्टर ने की जांच, 23 को ऑपरेशन के लिए भेजा चित्रकूट
छतरपुर | शहर में सरानी दरवाजा बाहर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में अग्रवाल समाज द्वारा गुरुवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के डॉक्टरों की टीम ने 109 मरीजों की जांच कर 23 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाए जाने पर उन्हें चित्रकूट रवाना किया। समाज के मीडिया प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि महालक्ष्मी मंदिर में गुरुवार की सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चले शिविर में सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए डॉ. मुजाहिद अली खान, डॉ. आशीष तिवारी, विजय पांडेय द्वारा मरीजों की आंखों की जांच कर उचित सलाह दी गई। इस दौरान मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया। शिविर में आए मरीजों को अग्रवाल समाज द्वारा भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई। शिविर में समाज जिलाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, हरिप्रकाश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, जयनारायण अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, संतोष खैरी, रवि, सुनील अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, हनुमान टौरिया सेवा समिति के लखन सोनी, संतोष नामदेव ने मरीजों का सहयोग किया।