कक्षा 10वीं के पेपर में 121 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
बल्देवगढ़| ब्लॉक के सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार को हाईस्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। गुरुवार को कक्षा दसवीं के गणित विषय के लिए दर्ज 3695 छात्र छात्राओं में से 3574 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 121 छात्र अनुपस्थित थे और न ही कोई नकल प्रकरण दर्ज हुआ। मॉडल स्कूल में स्थित परीक्षा केंद्र में सबसे अधिक 45 छात्र व छात्राएं अनुपस्थित रहे। वहीं कई परीक्षा केंद्रों का जिला शिक्षा अधिकारी जेएस बरकड़े, एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर, एडीपीसी व तहसीलदार कमलेश कुशवाह, खरगापुर तहसीलदार जन्मेजय मिश्रा के दल ने स्कूलों का सघन निरीक्षण किया गया।