पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Naugaon News Mp News 210 Tests Conducted At Eye Camp 30 Sent For Operation In Chitrakoot

नेत्र शिविर में 210 हुआ परीक्षण, 30 को ऑपरेशन के लिए भेजा चित्रकूट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रयास फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को राजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में विशाल नेत्र शिविर लगाया गया। शिविर में श्रीसदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के नेत्र चिकित्सालय का विशेष सहयोग रहा। शिविर में 210 नेत्र रोगियों का पंजीयन कर उनके नेत्रों का परीक्षण किया गया। इनमें 30 में मोतियाबिंद के लक्षण पाए जाने पर उन्हें ऑपरेशन लेंस प्रत्यारोपण के लिए चित्रकूट भेजा गया।

शिविर का शुभारंभ सीएमओ बसंत चतुर्वेदी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने मां सरस्वती और सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के संस्थापक श्री रणछोड़ दास महाराज के चित्राें पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों का परीक्षण कराया, चित्रकूट से आए नेत्र चिकित्सकों ने नेत्रों का परीक्षण कर नि:शुल्क चश्मे एवं ड्राॅप दिए। वहीं नजर के चश्मे लागत मूल्य पर उपलब्ध कराए।

आयोजन समिति के संयोजक इमरान ने बताया कि हर माह की 10 तारीख को नेत्र शिविर लगाया जाता है। लेकिन होली पर्व को देखते हुए इस माह इसकी तारीख बढ़ा कर गुरुवार 12 मार्च को शिविर लगाया गया। शिविर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 210 नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन कर चित्रकूट से आए डॉ. प्रदीप मिश्रा, फार्मासिस्ट मनीष, रवि तिवारी, ओमकार यादव, दयाशंकर, रोहित सहित चिकित्सीय टीम ने जांच कर उपचार किया। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद हल्के फुल्के रोगियों को शिविर से ही ड्रॉप और चश्मा निःशुल्क वितरित किए । गंभीर रोगियों को मेडिकल स्टोर की दवा लिख कर खरीदने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि अगले माह 10 तारीख को ही शिविर लगाया जाएगा।

इस मौके पर विष्णुस्वरूप नायक, अरुण रिछारिया, रविंद्र रजक, मोहन वर्मा, संध्या रिछारिया ने रोगियों के रजिस्ट्रेशन कर इलाज के लिए मार्गदर्शन किया। वहीं शिवानंद तिवारी, ब्रजेंद्र तिवारी बबलू, राहुल साहू चिंटू, पंकज पाठक, अवन नायक, केके रिछारिया सहित अन्य लोगों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...