पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हत्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पन्ना | ब्रजपुर पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में तीन लाेगाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बीते 10 मार्च को बबलू गौड निवासी बिजवाराधाम ने रिपोर्ट लिखाई थी कि शाम 6-7 बजे मेरे भाई बाबू उर्फ इंद्रपाल की गांव के हक्का कोंदर, रतन कोंदर एवं अज्जू गौड ने कुल्हाड़ी से हमला कर एवं सिर पर पत्थर पटक पटक कर नृशंस हत्या कर दी है। शुक्रवार को थाना प्रभारी बृजपुर को हक्का कोंदर पिता रामदास कोंदर उम्र 55 साल, रतन उर्फ रामरतन कोंदर पिता भूरा कोंदर उम्र 30 साल, अज्जू उर्फ अजय सिहं गौड पिता निरपत उर्फ निरपत गौड उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम बिजवाराधाम थाना ब्रजपुर को मठली पाठा के जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया था।
खबरें और भी हैं...