पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jatara News Mp News 3 Bike Riders Going To Attend Wedding Fell In Dry Pond One Died

शादी में शामिल होने जा रहे 3 बाइक सवार सूखे तालाब में गिरे, एक की हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटना में मामा की मौत, भांजे सहित एक युवक घायल, झांसी रैफर

जतारा से बावरी शादी समाराेह में शामिल होने जा रहे तीन लोग बाइक सहित सूखे तालाब में गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में झांसी रैफर किया गया।

दरसअल दयाराम केवट के बेटे की बारात जतारा से बावरी गांव आई थी। शादी दिन की होने पर बारात में शामिल होने के लिए दोपहर एक बजे के लगभग बाइक से मामा घंसू केवट उम्र 35 वर्ष, भांजा मुलु केवट उम्र 30 वर्ष और एक अन्य युवक जतारा से बावरी गांव आ रहे थे। इसी दौरान दिगौड़ा के धामना गांव के तालाब के मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हाेकर सूखे तालाब में जा गिरी।

घटना को देख स्थानीय लोगों ने 100 और 108 वाहन को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भेजा। तीनों घायलों का डॉक्टरों ने परीक्षण किया। जिसमें घंसू को मृत को घोषित कर दिया। वहीं मुलू और उसके साले की गंभीर हालत होने पर झांसी रैफर किया गया।

टीकमगढ़। घायलों को तालाब से निकालकर अस्पताल ले जाती पुलिस और 108 के कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...