पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News 3 Killed Due To Car Collision With Bike Riders Going To Tilak Utsav

तिलकाेत्सव में जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, 3 की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मातगुवां थाना क्षेत्र के सागर रोड पर बुधवार की दोपहर किशनगढ़ क्षेत्र में जैतपुर से ईशनगर की ओर जा रहे बाइक सवारों को सामने से आ रही कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वाहन की टक्कर से घायलों को पीछे से आ रहे कार सवारों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिसमें से तिलक लेकर जा रहे लड़की के मामा की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं दो घायलों की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दमोह जिले में मड़दा गांव के सीताराम पाल की बेटी का तिलक लेकर एक कार पर सवार होकर उसके रिश्तेदार ईशानगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान कार में जगह न होने के कारण लड़की का मामा नंदू पिता दशरथ पाल उम्र 32 वर्ष निवासी नयाखेड़ा, जैतपुर गांव का अजुद्दी पिता सुकियां पाल उम्र 32 वर्ष और जैतपुर का ही रामधीन पिता मुन्नी पाल उम्र 55 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर ईशानगर की ओर चल पड़े। जाने के दौरान मातगुवां थाना क्षेत्र के सागर रोड पर बुधवार की दोपहर छतरपुर से सागर की ओर जा रही ओमनी कार ने तीनों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद कार चालक सहित वाहन में सवार सभी लोग मौके से भाग गए। वहीं मातगुवां पुलिस ने बाइक और कार को जब्त करते हुए अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक की रास्ते में दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा : कार की टक्कर से हुए घायलों को हाथ, पैर, सिर और चेहरे में चोट लगने पर पीछे से आ रही रिश्तेदारों की कार ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पर नयाखेड़ा के 32 वर्षीय नंदू पाल को सिर और सीने में अधिक चोट आने के कारण रास्ते में ही मौत हो गई। ड्यूटी डॉक्टर ने अजुद्दी और रामधीन पाल को चेहरे और सिर में अधिक चोट आने के कारण आगे के इलाज के लिए ऑटी भेज दिया। वहीं नंदूू का चैकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जैतपुर गांव के 32 वर्षीय अजुद्दी पाल और जैतपुर के 55 वर्षीय रामधीन पाल की हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई।

मातगुवां के पास हुआ हादसा : कार में जगह न होने के कारण बाइक पर सवार होकर जैतपुर से ईशानगर जा रहे थे तीनों

रास्ते में खड़ी डायल 100 के कारण 15 मिनट तक नहीं मिला इलाज

पीछे से कार में सवार होकर आ रहे रिश्तेदारों ने बताया कि घटना स्थल से 108 वाहन को कॉलकर बुलाया पर वह मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद यह रिश्तेदार तीनों घायलों को अपने ही वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। पर अस्पताल चौकी के पास बीच रास्ते में डायल 100 का वाहन खड़ा मिला। उसके चालक को घायलों के परिजन और अस्पताल चौकी सहित ड्यूटी गार्ड 15 मिनट तक तलाश करते रहे, तब कहीं जाकर वह मिला। रास्ते से वाहन हटने के बाद तीनों घायलों को इमरजेंसी कक्ष पहुंचाया गया। यहां पर एक की पहुंचने से पहले और दो घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...