पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News 3 Months Imprisonment And Fine For Assaulting A Person For Drinking Water From A Pump Installed In The Field

खेत में लगे पंप से पानी पीने को लेकर मारपीट करने वाले आरोपी को 3 माह की कैद व जुर्माने की सजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मारपीट के मामले में कोर्ट ने अपना फैसला दिया है। जेएमएफसी चेतना पालीवाल की कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए तीन माह की कठोर कैद के साथ 800 रुपए के जुर्माना की सजा सुनाई।

अभियोजन कार्यालय ने बताया कि 16 अप्रैल 17 की दोपहर फरियादी मुकेश, आरोपी आनंद चौरसिया के खेत से हिस्से का हिसाब कर, कुआं से पानी पीने के लिए पंप चला रहा था। तभी आरोपी आनंद उसे गालियां देने लगा, गाली देने से मना किया तो आनंद ने हाथ में लिए डंडे से मारपीट करने लगा।

इसी दौरान उसका छोटा भाई आ गया। भाई ने बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी आनंद चौरसिया ने कुआं पर न आने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। फरियादी मुकेश की घटना रिपोर्ट पर महाराजपुर थाने में की। विवेचना के बाद पुलिस ने मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया।

अभियोजन पक्ष की ओर से एडीपीओ आशीष रावत ने पैरवी करते हुए मामले के सभी सबूत और गवाह कोर्ट के सामने पेश किए। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी चेतना पालीवाल की कोर्ट ने गढ़ीमलहरा के आरोपी आनंद चौरसिया को दोषी पाते हुए, धारा 323 आईपीसी के अपराध में तीन माह की कठोर कैद एवं 800 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।

शिकायत: चोरी का आरोप लगाकर पिता-पुत्र ने पीटा

छतरपुर| सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मुकरवा गांव निवासी एक युवक पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए, गांव के ही एक अन्य परिवार ने युवक के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदक ने सिविल लाईन थाना सहित एसपी ऑफिस में शिकायती आवेदन दिया है।

मुकरवा गांव निवासी परमंदी कुशवाहा ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि गांव के ही पुष्पेंद्र शर्मा और उसके पिता ने अपने घर
बुलाकर मोटर चोरी करने का झूठा आरोप लगाते हुए मारपीट की। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र आवेदक के घर पहुंचे और उसकी प|ी के साथ भी मारपीट करने लगे।

खबरें और भी हैं...