- Hindi News
- National
- Tikamgarh News Mp News 39namaste39 Kept Happening In Elders The Common Man Remained Neglected
बड़ों-बड़ों में ही होती रही ‘नमस्ते’, आम आदमी तो उपेक्षित ही रहा
पर्यटन नगरी में आयोजित तीन दिवसीय नमस्ते अोरछा महोत्सव के मुख्य आयोजनों में आम लोगों को प्रवेश तक नहीं मिल पाया। पहले दिन जहांगीर आैर राजा महल में हुए आयोजन में सिर्फ उद्योगपति और अधिकारियों के परिवार ही शामिल हो पाए। इसमें अयोध्या से ओरछा आए राजा राम की कहानी को थ्रीडी प्रिंट में दिखाया गया था, यह नजारा सिर्फ ऊंचे लोगों के ही कैमरे में कैद हो पाया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में आम लोगों को एंट्री तक नहीं दी गई। मप्र शासन का कहना था कि इस आयोजन से ओरछा की तस्वीर बदल जाएगी, लेकिन जो तस्वीर आयोजन के बाद देखने मिली उसने सबके मन को झकझोर के रख दिया।
पहले दिन के आयोजन के बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें डिनर के दौरान नॉनवेज परोसे जा रहा हैं। दूसरे दिन कल्पवृक्ष के पास आलियाह खान, स्मिता नागदेव, शुभा मुदगल और अदिति मंगलदास और स्वानंद किरकिरे की सामूहिक संगीत प्रस्तुति आयोजित की गई। इस आयोजन में पर्यटकों को बैठने के लिए खाट बिछाई गई थी। यहां कार्यक्रम के बाद सुबह बियर की बोतलें भारी संख्या में दिखीं।
इस आयोजन में मप्र शासन के वाणिज्यकर मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर, संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, मुख्य सचिव एसआर माेहंती, संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव पंकज राग और मप्र पर्यटन विकास निगम के सचिव फैज अहमद किदवई शामिल हुए थे। तीन दिन चले महोत्सव में बुंदेली गाथाओं को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम किए, लेकिन बुंदेलखंड के लोगों को ही नजर अंदाज कर दिया गया। जिसके चलते लोगों ने नमस्ते ओरछा कार्यक्रम को निजी मनोरंजन का कार्यक्रम तक कह दिया। शीश महल के पास लगा हैंडीक्राफ्ट का मेला भी दो दिनों में सिमट गया।
नमस्ते ओरछा के दूसरे दिन बिजनेस मीट का आयोजन किया गया। इसमें महानगरों के उद्योगपति शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उद्योगपति, व्यापारी और अधिकारियों के परिवारों को इंट्री पास दिए गए। कार्यक्रम में शामिल होने वालों की सीटें सीमित थी, जिससे यह कार्यक्रम उद्योगपतियों तक सिमट कर रह गया। बिजनेस मीट में क्या हुआ यह सिर्फ पन्नों में कैद होकर रह गया।
महिला को दी जान से मारने की धमकी, दो पर केस
भास्कर संवाददाता| पृथ्वीपुर
थाना अंतर्गत नगर के ओरछा रोड पर बीती रात दो बदमाशों ने महिला के घर पर जाकर उसके साथ अपशब्द कहे और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मृगेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि ओरछा रोड वार्ड नंबर 1 निवासी ज्योति रावत ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह बीती रात 8 बजे घर पर काम कर रही थीं, तभी टिंकू नायक एवं उनका भतीजा प्रदुम्य नायक दोनों मेरे घर आए और अपशब्द कहने लगे। साथ ही मेरे पति बबलू उर्फ संजीव रावत को पूंछने लगे, जब मैंने नहीं बताया तो टिंकू नायक ने बंदूक की बट मेरे पैर में मार दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
बच्चे को बचाने में गिट्टी से भरा डंपर पलटा
लोग दर्शन कर वापस लौटे, कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला
नमस्ते आेरछा महोत्सव को देखने के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र के हजारों लोग पहंुचे। लोगों ने रामराजा सरकार के दर्शन किए, लेकिन वे महोत्सव में होने वाले शास्त्रीय गायिका शुभा मुदगल और नृत्यांगना अदिति मंगलदास के कार्यक्रम में पास न मिलने से इन आयोजन का मजा नहीं ले पाए। बुंदेलखंड से आए लोगों ने बेतवा तट पर घूमा और वापस चले गए। झांसी से अाए विजय वर्मा ने बताया कि जहांगीर महल पर दिखाई गई रानी गनेश कुंवर की कहानी देखने आया था, लेकिन प्रवेश ही नहीं मिला। सागर से नमस्ते ओरछा में पहुंचे सौरभ विश्वकर्मा ने बताया कि जिस तरीके से कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया गया, उसके हिसाब ने स्थानीय लोगों का नजरअंदाज कर दिया गया। ऐसे में कैसे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह सिर्फ अधिकारी और उद्योगपतियों के लिए था। भाजपा के जिला महामंत्री अभिषेक खरे ने आयोजन में हुई शराबखोरी को निंदनीय बताया। महोत्सव में क्षेत्रीय लोगों के लिए प्रवेश ही नहीं दिया गया, यह गलत है।
बल्देवगढ़| कुडिला मलगुवां मार्ग पर गिट्टी से भरा डंपर पलटा गया। जानकारी के अनुसार एमपी 36 एम 0402 डंपर कुडिला रोड से मलगुवां की ओर गिट्टी भरकर आ रहा था। उसी समय एक बच्चे को बचाने के प्रयास में डंपर से चालक का संतुलन हट गया।
टीकमगढ़। रामराजा सरकार मंदिर के पास माैजूद लाेग।