- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News 39women Always Provide Welfare For Two Houses Society Will Be Left Behind If They Stay Behind39
‘महिलाएं हमेशा दो घरों का कल्याण करती हैं यदि वे पीछे रहेंगी तो समाज पीछे रह जाएगा’
तहसीलदार बोले-अभी एप बंद है
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद कार्यालय के सभागार में संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के हम समान तो भारत महान अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद में कार्यरत महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शफीक खान, विशिष्ठ अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता धनप्रसाद असाटी, डाॅ. केपी बामौरिया, प्रमोद जैन, अभय जैन, स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षक अलका राय मौजूद रहीं। अध्यक्षता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित ने की।
प्रशिक्षक अलका राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत देश में मां, मौसी, बहन, दादी, प|ी जैसे सामाजिक रिश्ताें को जीवंत रखने, बेटी बचाओ अभियान को सफल बनाने के लिए भ्रूण हत्या जैसे अपराध कड़ाई से रोके जाने चाहिए। उन्होंने महिलाओं को देवी स्वरूपा कहते हुए लिंग भेंद मिटाने पर बल दिया। महिलाओं को राजनैतिक, आर्थिंक, सामाजिक रूप से मजबूत होकर विभिन्न हिंसक गतिविधियों को रोकने एकजुट होकर जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया। इस मौके पर सभी अतिथियों व अन्य लोगों ने सप्ताह में एक दिन महिलाओं के साथ घरेलू कामकाज में हाथ बटाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बेटू मोदी, बिज्जू असाटी, नंदू शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, स्टाफ नर्स प्रीति दुबे, दुर्गा प्रसाद, गोपी राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन आरआई रामशरण सिंह ने किया।
अव्यवस्था से किसान परेशान : क्षेत्र के करीब एक हजार किसान दस्तावेज सुधरवाने के लिए तहसील कार्यालय के लगा रहे चक्कर
भास्कर संवाददाता | बकस्वाहा
शासन ने खेतों में उग रही फसलों के सही आकलन के लिए गिरदावरी एप तैयार किया, लेकिन बकस्वाहा के पटवारियों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। ऑनलाइन डाटा फीड करने के बजाय घरों में बैठकर गिरदावरी कर दी। कागजों में गेंहू की जगह चना और चने के स्थान पर गेहूं उगा दिया।
आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा लागू की गई गिरदावरी ऐप व्यवस्था को लेकर शुरू में पटवारियों ने खूब हल्ला मचाया। कभी ओटीपी नहीं आने, तो कभी नेट की समस्या बताकर इसे नकारने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। अब सारी समस्याओं का समाधान कर ऐप अपडेट किया गया। इसके बाद भी पटवारियों ने किसानों के खेत और कागजों में अलग-अलग फसल रिकार्ड में दर्शा दी। इससे जिले के 7 हजार किसानों को अपने दस्तावेजों में फसल का सही उत्पादन दर्शाने के लिए तहसीलदारों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
किसानों को सबसे अधिक परेशानी समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्र के पंजीयन करवाने की आ रही है। किसान को पंजीयन केंद्र पहुंचने पर पता चलता है, उसका जो रकबा है उसमें चने के बजाय गेहूं या फिर गेहूं के बजाय चने की फसल आ रही है। एेसे में पोर्टल रकबे के हिसाब से ही समर्थन मूल्य पर खरीदी की मंजूरी दे रहा है। एक हेक्टेयर में 50 क्विंटल गेहूं खरीदी की पात्रता है।
यदि किसी किसान ने 4 हेक्टेयर में गेहूं बोया है तो उसे 400 क्विंटल गेहूं बेचन की पात्रता है, लेकिन पटवारी ने 4 में से 2 हेक्टेयर में चना भी उगा दिखा दिया। इससे किसान महज 2 हेक्टेयर के हिसाब से 100 क्विंटल ही गेंहू बेच
सकता है। इसके लिए रिकॉर्ड दुरुस्त कराना होगा।
हमें भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेश-भूषा को अपनाते हुए मोबाइल का सार्थक प्रयोग करना चाहिए : एडीजे
छतरपुर | स्थानी महाराजा कॉलेज में महिला उत्पीड़न निवारण समिति और राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सुरक्षा, दिशा अाैर दशा पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एडीजे प्रशांत निगम, विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजे नोरिन निगम, एडीजे सोनाली शर्मा और शासकीय अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी मंच पर मौजूद रहे, जबकी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एलएल कोरी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रशांत निगम ने महिलाओं की दिशा और दशा पर सारगर्भित व्याख्यान देते हुए कहा कि हमें भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेश-भूषा को अपनाते हुए मोबाइल का सार्थक प्रयोग करना चाहिए। एडीजे नोरिन निगम ने महिला अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की और न्यायाधीश सोनाली शर्मा ने महिला अपराध, अधिकारों और कानूनी सहायता पर व्याख्यान देकर छात्र, छात्राओं को लाभ पंहुचाया। समिति संयोजक डॉ रेखा शुक्ला ने स्वागत भाषण प्रस्तुत दिया। डॉ. मंजूषा सक्सेना द्वारा विषय प्रवर्तन किया गया। कॉलेज प्राचार्य ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए महिला सशक्तिकरण की बात कही। कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ. गीता दुबे ने दिया और कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्पना वैश्य ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, छात्राओं सहित कॉलेज
महिला दिवस पर खजुराहो के मंदिरों में महिलाओं को नहीं लगा शुल्क
खजुराहो | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को खजुराहो में महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया। रविवार को यहां आई देश विदेश की महिला पर्यटकों से शुल्क नहीं लिया गया। यहां के पुरातत्व धरोहरों खासकर पश्चिम मंदिर समूह के मंदिरों और धरोहरों को बड़ी संख्या में महिलाओं ने नि:शुल्क रूप से निहारा। भारतीय पुरातत्व विभाग के आला अधिकारियों ने आदेश जारी कर कहा था कि देश के उन सभी स्मारकों जहां टिकिट शुल्क लगता है, वहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। विभाग के इस निर्णय पर महिलाओं में प्रसन्नता है। रविवार को अवकाश होने और नि:शुल्क होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं ने पश्चिम मंदिर समूह पहुंच कर भ्रमण किया।
महिला दिवस पर महिला सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित
पटवारियों का कमाल: गेहूं की जगह चना और चना की जगह रिकार्ड में चढ़ाया गेहूं
भास्कर संवाददाता | छतरपुर
नेहरू युवा केंद्र छतरपुर द्वारा बिजावर के जानकी निवास में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर एक संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं हमेशा दो घरों का कल्याण करती हैं। यदि महिलाएं पीछे रहेंगी तो समाज पीछे रहेगा। पूर्व विधायक रेखा यादव, प्रोफेसर डाॅ. कुसुम कश्यप, समाजसेवी नीलम पंडे, समृद्धि ब्लाॅक समन्वयक विभा रातव, एएनएम संगीता सिंह, परियोजना समन्वयक डाॅ. राजकुमार बागरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक रेखा यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब बेटी जन्म लेती है, तो कन्या पूजन होता है। वह बहिन, बेटी, मां बनती है और आगे दो-दो परिवारों का कल्याण करती है। इसलिए महिला कहीं भी पीछे नहीं हैं। महिलाएं अपनी झिझक दूर कर आगे आएं और समाज के विकास में अपना योगदान दें। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो डाॅ. कुसुम कश्यप ने कहा कि बेटियों को पढ़ाऐं, शिक्षित होकर जागरुक हों और समाज के विकास में योगदान दें। उन्होंने बेटा एवं बेटी को समान रूप से व्यवहार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लड़कियों में खून की कमी होती है, जिसके कारण वह अन्य प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जाती हैं। जिसके लिए वह डाॅक्टर के परामर्श पर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिलाएं जागरुक होकर कुरीतियों का सामना करें।
ब्लाॅक समन्वयक विभा रावत ने कहा कि लड़के और लड़कियों को समानता की दृष्टि से देखा जाना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयास एवं प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रियंका त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारा कर्तव्य है। सभी लोग महिलाओं को आगे लाकर समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करें। डाॅ. राजकुमार बागरी ने पोषण आहार, टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों और महिलाओं के टीकाकरण व पोषण आहार के लिए जागरुक होकर कार्य करें।
छतरपुर। विश्व महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में बड़ी संख्या छात्राएं उपस्थित थी।
ब्लाॅक समन्वयक विभा रावत ने कहा कि लड़के और लड़कियों को समानता की दृष्टि से देखा जाना चाहिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयास एवं प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रियंका त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारा कर्तव्य है। सभी लोग महिलाओं को आगे लाकर समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करें। डाॅ. राजकुमार बागरी ने पोषण आहार, टीकाकरण के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों और महिलाओं के टीकाकरण व पोषण आहार के लिए जागरुक होकर कार्य करें।
इसके पहले स्वागत भाषण में जिला युवा समन्वयक अरविंद सिंह यादव कहा कि हमें मातृशक्ति का सम्मान करना चाहिए। यदि महिलाएं समाज में पूर्णरूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तो समाज को नई दिशा मिल सकती है। नेहरू युवा केंद्र और समृद्धि परियोजना की ओर से सभी मंचासीन महिला अतिथियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली लड़कियों का साल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जगन्नाथ दुबे ने और आभार केंद्र के लेखापाल मुहम्मद हारून ने किया।
इस संबंध में तहसीलदार करन सिंह कौरव का कहना है कि अभी एप्प बंद हो गया है। इसलिए जब खुलेगा तब ही कुछ हो सकता है, मैं किसानों का पूरा सहयोग करूंगा।
एेसी स्थिति सबसे अधिक बकस्वाहा में एवं आसपास के हलकों में है । अनुमान के अनुसार, भू-अभिलेख शाखा द्वारा एेसे 1 हजार से अधिक किसानों की जानकारी जुटाकर रिकॉर्ड में त्रुटि पाई गई है और आलम यह है कि अधिकारी किसान को ही गलत ठहरा रहे हैं। राजस्व की अव्यवस्था पर जिले के नए कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने फटकार लगाई थी एवं राजस्व आर आई के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। किसान धर्मेंद्र ठाकुर, मनोज तिवारी, संतोष तिवारी, भीम लोधी, प्रहलाद सिंह ठाकुर, मनुआ अहिरवार, गुड्डीबाई, माधव सिंह ने बताया कि हम लोगों के रिकार्ड में यदि सुधार नही हुआ तो कलेक्टर को शिकायत करेंगे।
बकस्वाहा के सभी हल्कों में यही समस्या