अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 वर्षीय बालिका की मौत
गुस्साए लोगों ने 2 घंटे लगाया जाम
बम्होरी थाना क्षेत्र के कुड़ियाला गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से चार वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे घटना के दौरान बच्ची की मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोंक-झोंक भी हुई।
कुड़ियाला गांव के बलराम अहिरवार की 4 वर्षीय रागनी अहिरवार अपने खेत से बड़ी बहन के साथ रोड के किनारे चल रही थी। तभी सफेद कलर की बोलेरो ने जोरदार टक्कर मारकर रौंद दिया। जिससे मौके पर ही रागनी की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक मौका वारदात से वाहन लेकर भाग गया। घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। जिससे गुस्साए लोगों ने दो घंटे तक सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश, लेकिन नहीं माने। दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर समझाइश दी। जिस पर शाम 6 बजे जाम खोला गया और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में भिजवाया गया।
टीकमगढ़। पत्थर हटाकर जाम खुलवाती पुलिस।