- Hindi News
- National
- Naugaon News Mp News 6 Months Ago A Truck Driver Who Was Robbed Of An Accused Is Jailed
6 माह पहले एक ट्रक चालक से लूटपाट करने वाले आरोपी को जेल
थाना पुलिस ने 6 माह पहले वाहनों को रोककर लूटपाट करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी अनिल पिता संतोष यादव ने 6 महीने पहले 15 सितंबर को ग्राम गंज के समीप एक अन्य साथी के साथ मिलकर एक ट्रक चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि ट्रक नौगांव निवासी राजकुमार तिवारी का था। जब ट्रक पन्ना की ओर जा रहा था तभी अनिल एवं उसके एक अन्य साथी बदमाश ने ट्रक को रोककर इसमें बैठे ड्राइवर एवं क्लीनर के साथ बेल्ट तथा प्लास से मारपीट की। आरोपियों ने ड्राइवर के पास मौजूद 8 हजार रुपए लूट लिए थे। आरोपी लूट के बाद से ही फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने लगातार प्रयास करते हुए ग्राम गढ़ा के समीप घेराबंदी कर उक्त आरोपी को दबोच लिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।