- Hindi News
- National
- BALDEVGARH News Mp News Accusation Sarpanch Commits Corruption In The Name Of Kapil Dhara Well
आरोप: कपिलधारा कुआं निर्माण के नाम पर सरपंच ने किया भ्रष्टाचार
जनपद क्षेत्र में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है और न ही अधिकारी भ्रष्टाचार रोकने में कोई रुचि ले रहे हैं। जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहर्रा के सुकोरा निवासी बेबा फूलाबाई प|ी लछमन रैकवार ने करीब 2 माह पूर्व दिए आवेदन में आरोप लगाया, कि करीब 2 वर्ष पूर्व उसका कपिलधारा कूप स्वीकृत हुआ था, लेकिन 2 वर्ष बीतने के बाद भी गांव के सरपंच द्वारा उसके कूप का निर्माण नहीं कराया।
जबकि सरपंच द्वारा कुएं को मशीन से खोदने के लिए 15 हजार रुपए लिए थे, करीब 12 फीट के करीब मजदूरों के द्वारा ही कुएं को खुदवाया गया। जो कि आज भी अधूरा पड़ा है और सरपंच द्वारा मिलीभगत कर अपने चहेतों के नाम मजदूरी की राशि डाल कर निकाल ली। जिसकी जांच कराए जाने की मांग जनपद सीईओ से की गई थी, लेकिन आज दिनांक तक उसकी मांग पर कोई गौर नहीं किया गया। पीड़ित हितग्राही ने कूप निर्माण की राशि निकाले जाने की जांच और कूप निर्माण पूर्ण किए जाने की मांग की है।
बल्देवगढ़। हितग्राही का कपिलधारा के तहत स्वीकृत कुएं का नहीं हो पाया निर्माण।