- Hindi News
- National
- Chandla News Mp News Accused Said Niece39s Murder In Connection With Digging Money
आरोपी बोला- धन खोदने के चक्कर में की भतीजे की हत्या
थाना क्षेत्र के दशरथपुरवा में पिछले माह अपने ही भतीजे को मटर खिलाने के बहाने खेत ले जाकर आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी धरमपाल पिता चंद्रपाल पटेल को वारदात के 15 दिन बाद पुलिस ने अजयगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था। मृतक बच्चे नितीश उर्फ छोटे के पिता शिवपाल पटेल लगातार धन के चक्कर में अपने बेटे की हत्या की आशंका जता रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने धन खोदने के चक्कर में ही अपने भतीजे की हत्या की थी।
लवकुशनगर एसडीओपी केसी पाली ने बताया कि पूछताछ में आरोपी धरमपाल ने बताया कि उसे जानकारी थी कि घर में अंदर धन गड़ा हुआ है। वह इस धन को निकालने के चक्कर में लंबे समय से था।
आरोपी ने बताया कि 3-4 माह पहले वह चित्रकूट से एक तांत्रिक को भी अपने घर लाया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उसे बताया गया था कि किसी बच्चे को मार दो, तो धन मिल सकता है। बस इसी उद्देश्य से उसने अपनी ही भतीजे नितीश की गला घोंट कर हत्या कर दी। एसडीओपी पाली ने बताया कि आरोपी को आज रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कई संदेहियों को थाने बुलाकर पूछताछ की है। संदेही लोगों से अभी भी पूछताछ की जा रही है।