- Hindi News
- National
- LIDHORA News Mp News Acharya Decision Sagar Sangh Received The People Of The Society The Aarti Was Performed
आचार्य निर्णय सागर ससंघ की समाज के लोगों ने की अगवानी, उतारी आरती
नगर में गुरुवार को आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्यों के ससंघ की अगवानी समाज के लाेगों ने की। श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के पाद प्रच्छालन आरती की। इसके बाद पार्श्वनाथ जैन मंदिर पस्तोर मोहल्ला में आचार्य निर्णय सागर ने कहा एकता के साथ मिलकर वात्सल्य पूर्वक झुक कर के जीवन जियो, क्योंकि झुककर प्रेम और एकता समर्पण से सभी काम आसानी से हो जाते हैं। उन्होंने युवाओं से धर्म संस्कार संस्कृति को आगे बढ़ाने का दायित्व निभाने का आवाहन करते हुए।
पाश्चात्य संस्कृति, अशुद्ध खानपान, फैशन और व्यसन गुटखा आदि से दूर रहने की सीख देते हुए श्रेष्ठ मानवों की संगति करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगत जैसी हो वैसी ही हमारी रंगत बनती है। आज मित्रों, पड़ोसियों व साथ में पढ़ने वालों की संगत में पड़कर युवक-युवती माता-पिता परिवार धर्म को छोड़कर भाग रहे हैं। अगर आज हमने अपने बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार नहीं दिए, तो हमारे आने वाली पीढ़ी बिगड़ जाएगी।
आचार्य श्री ने जैन समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता जताई। आचार्य संघ में मुनि श्री शिवदत्त, हेमदत्त, सुदत्त एवं सोमदत्त सागर तथा छलक चंद्रदत्त सागर उपस्थित थे। अशोक भैया ने बताया कि आचार्य श्री निर्णय सागर ने आचार्य विद्यासागर से छलक एक अलीशा प्राप्त की एवं 20 वर्ष तक आचार्य श्री से ज्ञान प्राप्त किया, वह तो संग में हमारे मित्र जैसे थे आज आचार्य अभिनंदन सागर से दीक्षा लेकर आचार्य बनकर पहली बार बुंदेलखंड की छांव में यात्रा कर रहे।
लिधाैरा। मुनि संघ की अगवानी करने पहुंचे समाज के लोग।