मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ की गई कार्रवाई
शुद्ध के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत एसडीएम प्रियांशी भंवर ने छापेमार कार्रवाई की।
इस कार्रवाई की जानकारी लगने की खबर लगते ही कई दुकानदार, मिठाई, खाद्य उत्पादक और निर्माता अपने प्रतिष्ठान, कारखाने बंद कर लापता हो गए। एसडीएम की कार्रवाई के बाद खाद्य और फ़ूड विभाग के अधिकारियों ने तत्काल सेंपल लिए। अमानक खाद्य सामग्री, रॉ-मटेरियल, मिठाई मिलने पर संचालक और निर्माता को जमकर फटकार लगाई और अपने सामने ही डस्टबिन में फिकवाया।