पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News After Schools Anganwadi Centers Will Be Closed Till 31 March

स्कूलों के बाद अब आंगनवाड़ी केंद्र 31 मार्च तक रहेंगे बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को देखते हुए प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्र और मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों को 31 मार्च तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही आंगन कार्यक्रम, डे-केयर सेंटर का क्रियान्वयन भी स्थगित कर दिया है। आयुक्त महिला बाल विकास नरेश पाल कुमार ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिलों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान में स्कूलों का संचालन बंद होने के कारण सांझा चूल्हा कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों में नाश्ता और भोजन प्रदाय प्रभावित होने से आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज 3 से 6 वर्ष के बच्चों को भी अन्य हितग्राहियों के साथ टेक होम राशन प्रदाय किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

खबरें और भी हैं...