पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News All Four Congress Mlas Are In Jaipur Rajesh Shukla Is Looking For Possibilities In Delhi

चारों कांग्रेसी विधायक जयपुर में, राजेश शुक्ला दिल्ली में तलाश रहे संभावनाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मप्र की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच छतरपुर जिले के विधायक भी अपने-अपने भविष्य की संभावनाओं को टटोल रहे हैं। जिले में कांग्रेस के चारों विधायक जयपुर में मौजूद हैं और मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रति निष्ठा व्यक्त कर रहे हैं। वहीं चंदला विधायक राजेश प्रजापति अपनी पार्टी विधायकों के साथ मानेसर के रिसोर्ट में ही जमे हैं, लेकिन इनसे अलग सपा विधायक राजेश शुक्ला बबलू भोपाल और दिल्ली में दोनों ही पार्टियों के नेताओं के साथ मुलाकात करके अपने भविष्य की संभावनाएं तलाश रहे हैं। उनकी कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के साथ लगातार मुलाकातें भी हो रही हैं।

राजेश शुक्ला होली के दिन भोपाल में थे। इसके बाद वे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ भिंड जिले के बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह लगातार मौजूद हैं। दोनों ही विधायक एक साथ कांग्रेस और भाजपा के आला नेताओं के साथ संपर्क में हैं। दोनों अपना भविष्य तलाश रहे हैं। दोनों ही विधायक जिस ओर सत्ता होगी उसी ओर जाना चाहते हैं, लेकिन यह भी तय है कि वे जिस ओर भी जाएंगे दोनों ही विधायक मिलकर जाएंगे।

राजनीतिक भूचाल का छतरपुर में असर : चंदला के भाजपा विधायक राजेश प्रजापति मानेसर में पार्टी विधायकों के साथ रिसोर्ट में मौजूद, शुक्ला भोपाल से दिल्ली पहुंचे

कमलनाथ के प्रबंधन
से हैं उम्मीदें


कांग्रेस के चारों विधायक आलोक चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, नीरज दीक्षित और प्रद्युम्न लोधी अपनी पार्टी के अन्य विधायकों के साथ जयपुर में जमे हुए हैं। जयपुर में मौजूद आलोक चतुर्वेदी का कहना कि उन लोगों को मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रबंधन पर भरोसा है। उन्हें लगता है कि बैंगलोर गए सिंधिया गुट के विधायक भाजपा में शामिल होना नहीं चाहते हैं। इस कारण वे कांग्रेस में वापस आ जाएंगे।

छतरपुर। कांग्रेस नेता अजय सिंह के साथ दिल्ली में मौजूद विधायक राजेश शुक्ला और संजीव सिंह।

शुक्ला के बड़े भाई बोले-कमलनाथ के साथ रहेंगे, समर्थकों की राय भाजपा में सुरक्षित

सपा विधायक के बड़े भाई जगदीश शुक्ला का कहना है कि वे लोग कांग्रेस पार्टी के साथ रहेंगे। विधानसभा में कमलनाथ के लिए वोट करेंगे। उनके फैसले पर इस बाद से भी फर्क नहीं पड़ेगा कि कांग्रेस की सरकार रहती है या फिर जाती है। वहीं सपा विधायक के बिजावर में मौजूद कई समर्थकों और कार्यकर्ताओं की राय है कि उन्हें भाजपा के साथ जाना चाहिए। उनका भाजपा में भविष्य सुरक्षित है। समर्थकों में अजय साहू, जीतेंद्र तिवारी, मयंक दुबे, जीतेंद्र प्रजापति और अमित पांडेय शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...