- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News All Schools And Cinema Halls Will Remain Closed Until Further Orders
आगामी आदेश तक सभी स्कूल अाैर सिनेमा हाल रहेंगे बंद
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन भोपाल ने कोरोना वायरस से बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम आदेश जारी करते हुए शनिवार से आगामी आदेश तक सभी स्कूलों को बंद कर दिया है।
प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शर्मा ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश भर के शासकीय और अशासकीय स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश में उन्होंने लिखा है कि 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं यथावित जारी रहेंगी। वहीं वाणिज्य कर विभाग भोपाल के उप सचिव एसडी रिछारिया ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आदेश जारी करते हुए 14 मार्च से 31 मार्च तक के लिए सभी सिनेमा घरों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।