पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Prithvipur News Mp News Bad Weather Increased Farmers39 Concern Standing Crop In Fields

खराब मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में खड़ी फसल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधानसभा अंतर्गत आने वाले गांवों में रबी सीजन की फसल लगभग पक चुकी है और खराब मौसम होने से किसानों के चेहरे पर चिंता दिखाई दे रही है। निवाड़ी-टीकमगढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से किसानों की फसलें चौपट हो चुकी है।

किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह रुक-रुककर बारिश होती रही तो फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। बारिश उड़द, मूंग, मूंगफली, सोयाबीन की फसलें पहले की सड़ चुकी हैं। जिससे किसानों को खरीफ फसल में खाद एवं बीज के रुपए भी निकालना मुश्किल हो गया था। बावजूद इसके मप्र शासन द्वारा किसानों को मिलने वाला मुआवजा भी नहीं दिया गया। वहीं रबी सीजन में जो गेहूं शासन को विक्रय किया था, उस समर्थन मूल्य की आज तक राशि प्राप्त नहीं हुई।

किसानों ने जैसे तैसे साहूकारों से रुपए उधार लेकर इस साल रबी सीजन की फसल की बोवनी कर दी थी। किसान रामलाल यादव, कीरत, संतोष केवट, जगपाल यादव, मनीराम कुशवाहा, अमान कुशवाहा सहित कई किसानों ने बताया कि हम लोगों ने रबी सीजन की फसल अच्छी होने से अपने बच्चों के सपने और साहूकारों के कर्ज चुकाने को तैयार थे, लेकिन मौसम की मार एक बार फिर फसलों को बर्बाद करने पर आमदा है।

खबरें और भी हैं...