पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बकस्वाहा में कई कार्यों का भूमिपूजन किया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आयोजन... बेटियों को संस्कारवान बनाओ: आर्यिका दुर्लभ मति

टीकमगढ़| जैन तीर्थ बंधा में अजितनाथ भगवान के दरबार में आर्यिका अनंतमति माताजी सहित 21 आर्यिकाएं 20 दिन से विराजमान हैं। अष्टानिका पर्व के अवसर पर माताजी संघ के सानिध्य में बंधा में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है।

बंधा में रविवार को 512 अर्घ्य चढ़ाए गए। सोमवार को 1024 अर्घ्य विधान में समर्पित किए जाएंगे। मंगलवार को होली के दिन विश्व शांति महायज्ञ के साथ हवन और विधान का समापन होगा। बंधा में होली के अवसर पर अतिशयकारी अजितनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। वहीं टीकमगढ़ शहर में नंदीश्वर कॉलोनी स्थित नंदीश्वर जिनालय में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। सिद्धचक्र महामंडल विधान में कुल 2040 अर्घ्य चढ़ाए जाते हैं। नंदीश्वर मंदिर में आर्यिका दुर्लभ मति माताजी,अंतर मति माताजी सहित 19 आर्यिकाओं के सानिध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन हो रहा है। सुबह 6.30 बजे श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा हुई। 8 बजे से विधान शुरू हुआ। नंदीश्वर मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान में रविवार को 512 अर्घ्य मंडप पर इंद्र-इंद्राणियों द्वारा समर्पित किए गए। आज सोमवार को सिद्धचक्र विधान में 1024 अर्घ्य चढ़ाए जाएंगे।

मंगलवार को विश्व शांति महायज्ञ हवन के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन होगा। दुर्लभमति माताजी ने कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान में सिद्ध भगवान की आराधना की जा रही है। सिद्ध चक्र महामंडल विधान का सातवां दिन और चतुर्दशी का पवित्र दिवस है। चतुर्दशी के दिन विशिष्ट प्रकार की ऊर्जा रहती है। विशेष प्रकार का पुण्य योग रहता है। चतुर्दशी के दिन संयम व्रत का पालन करना चाहिए। अपनी बेटियों को धार्मिक एवं संस्कारवान बनाओ, पाश्चात्य संस्कृति से दूर रखो।

आयोजन... अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रामायण पाठ का किया आयोजन

टीकमगढ़| टीकमगढ़ में असाटी महिला समिति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमेशा की तरह रामायण पाठ का आयोजन किया। इसके बाद एक अनोखी प्रतियोगिता का आयोजन महिला समिति द्वारा किया गया। जिसे नाम दिया गया सास बहू होली। इसमें समिति समाज की बहनें अपनी सास ओर बहु के साथ उपस्थित हुईं। जिसमे परफेक्ट सास बहू जोड़ी के लिए पुरस्कार रखा गया। जिसमें बड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। सास ने बहुओं के गालों पर रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी, वहीं बहुओं ने सासों को रंग लगाया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। विजेता अनिता एवं भावना पचरा रहीं। जिन्होंने अपनी सास को गुलाल तो लगाया ही साथ ही गोद में उठा कर डांस भी किया। रेखा और शिल्पी दूसरे स्थान पर रहीं।

मांग... वाणिज्यकर मंत्री को ग्रामीणों ने सौंपा पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

आयोजन... दरगुवां में पंचकल्याणक महोत्सव का 12 मार्च तक चलेगा आयोजन

पृथ्वीपुर| विधानसभा क्षेत्र पृथ्वीपुर के ग्राम गौर के हनुमान मंदिर पर चल रहे पंच कुण्डात्मक महायज्ञ के समापन अवसर पर मप्र शासन वाणिज्यकर मंत्री बृजेन्द्र िसंह राठौर शामिल हुए। ग्राम के मण्डलम अध्यक्ष राजेश प्रसाद पस्तौर के नेतृत्व में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें सामूहिक विवाह के लिए भवन निर्माण, गौशाला का निर्माण, धर्मशाला का निर्माण, कार्तिक माह में महिलाओं के स्नान के लिए सरोवर घाट पर निर्माण कार्य, शासकीय अस्पाताल में 10 पलंग बढ़ाने की मांग की गई। जिस पर मंत्री ने जल्दी ही यह मांगे पूरा करने का आश्वासन दिया।

बड़ागांव धसान| बड़ागांव धसान श्रमोदय तीर्थ क्षेत्र दरगुवां में पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आयोजन 7 मार्च से 12 मार्च तक चलेगा। इस आयोजन में पूरे क्षेत्र की जैन समाज के लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन के प्रतिष्ठाचार्य राकेश भैया आगरा व पंडित ऋषभ कुमार बड़ागांव पंडित जयकुमार बड़ागांव के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। रविवार को 8 मार्च को सुबह से अभिषेक, शांति धारा पूजन के बाद गर्भ कल्याणक उत्तर रूप की सभी क्रियाएं की गई।

इसके बाद आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के मंगल प्रवचन हुए। जिसमें आचार्य ने कहा कि आज का मनुष्य इतना लालची हो गया है, कि उसको कुबेर यदि अपना खजाना भी दे दे, तो उसकी इच्छाओं की पूर्ति नहीं हो सकती इसी कारण आज का मनुष्य स्वयं की परेशानियों से तो कम दुखी है, लेकिन दूसरों की बढ़ती को देखकर ज्यादा दुखी है। यह पंचकल्याणक भगवान ऋषभदेव का मनाते हैं एवं करते हैं, लेकिन पंचकल्याणक करने वालों को अपनी आत्मा का कल्याण करने की बारे में सूचना होगा। तभी हमारा कल्याण होगा।

बकस्वाहा| नगर के सिद्धक्षेत्र ऊमरझिरिया धाम में कांग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के सभी कांंग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने इस मौके पर अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल सिद्ध क्षेत्र ऊमरझिरिया धाम पहुंचे। जहां मौजूद विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस बूथ एजेंट, मंडलम, सेक्टर व सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित सीनियर जूनियर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया । विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों, पार्टी संबंधित, आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से बात की।

कार्यक्रम में सेवादल के जिला अध्यक्ष आदित्य कोल, दीप्ति पांडे, तीनों ब्लॉकों बड़ामलहरा ब्लॉक से नरेंद्र दीक्षित, सुशील मोदी, शफीक खान, धनप्रसाद असाटी, राजकुमार चौहान, अभय जैन, घुवारा ब्लॉक से रज्जू राजा, कृपाराम लौधी, मुन्ना सिंह, बकस्वाहा ब्लॉक से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार बन्ना, टीकाराम बिल्थरे ,भगवानदास दीक्षित, लेखराम पटेल, मुन्ना तिवारी, प्रशांत जैन, संजय दुबे, रगवीर लोधी के अलावा युवक कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल के कार्यकर्ता ,पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...