पटपुरा के पास बाइक फसल कर हुई क्षतिग्रस्त, एक घायल
बड़ामलहरा | थाना क्षेत्र के ग्राम पटपुरा के पास मोटर साईकिल से सेंधपा से देवरान जा रहा अधेड़ गिरकर घायल हो गया । जिसे बड़ामलहरा के सरकारी अस्पताल लाया गया।
जानकारी के मुताबिक गुलाब पिता कुरा वंसकार 45 वर्ष मोटर साइकिल से सेंधपा स्थित अपनी ससुराल गया था । जहां से वह दोपहर 2 बजे बाइक से अपने गांव देवरान वापस जा रहा था। तभी उसकी तेज रफ्तार मोटर साइकल अनियंत्रित होकर पटपुरा के पास गिर गयी। जिससे बाइक चालक उससे गिरकर बेहोश हो गया, घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से ड्यूटी कर रहे ई एमटी पुष्पेंद्र अहिरवार, पॉयलट सुरेश तिवारी सरकारी अस्पताल में लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया गया ।