पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwari News Mp News Birth Of Child After Sterilization Operation Hearing Not Done Even After Complaint

नसबंदी ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म, शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला का नसबंदी ऑपरेशन होने के बाद भी गर्भधारण हुआ और एक बच्चे को जन्म दिया। ऑपरेशन असफल होने पर पीड़िता ने शासन से मुआवजे की मांग की है। नगर के जुगयाना मोहल्ला निवासी अमित जोशी ने अपनी प|ी रजनी जोशी का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाड़ी में नसबंदी का ऑपरेशन कराया था, लेकिन ऑपरेशन असफल रहा और रजनी ने फिर से गर्भधारण किया, तथा एक बच्चे को जन्म दिया।

डॉक्टर की लापरवाही अमित जोशी को महंगी पड़ी। उनकी दो संताने पहले से ही थी, लेकिन तीसरी संतान पैदा हो जाने से अब वह शासन की योजनाओं से वंचित हो गए हैं। अब वह शासकीय नौकरी में भी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर अमित ने डॉक्टर की इस लापरवाही पर शासन से मुआवजे की मांग की है।

उन्होंने प|ी का ऑपरेशन असफल होने की शिकायतें विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन उन पर कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने सीएम हेल्प लाइन पर भी कई बार शिकायत की। वहां से भी शिकायत का झूठा निराकरण बताकर शिकायत को बंद कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों तथा सीएम हेल्पलाइन से कोई मदद न मिलने पर उन्होंने अब न्यायालय की शरण में जाने का मन बनाया है।

खबरें और भी हैं...