पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ORCHHA News Mp News Bolero Collides With Bike Woman Dies On The Spot Driver Seriously Injured

बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, महिला की मौके पर ही मौत, चालक गंभीर घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झांसी की तरफ बाइक से जा रहे भाई-बहन को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को मेडिकल कॉलेज झांसी रैफर कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के पति रमेश चन्द्र प्रजापति पिता राधिका प्रसाद प्रजापति निवासी महेबा चक्र 3 थाना लिधौरा जिला टीकमगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि, गुरुवार दोपहर 2 बजे मेरा साला प्रेमनारायण प्रजापति निवासी ग्राम चिरपुरा थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी मेरी प|ी साधना प्रजापति को रिश्तेदारी से मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 36 एमएन 3154 से झांसी की तरफ जा रहे थे। वह दोनों जैसे ही ओरछा पैलेस होटल के सामने पहुंचे, कि सामने से ओरछा तिगैला की तरफ एक सफेद कलर की बोलेरो क्रमांक एमपी 36 टी 1097 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर मेरे साले की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक पर पीछे बैठी मेरी प|ी साधना प्रजापति के सिर में गंभीर चोट आई। तथा साले प्रेमनारायण प्रजापति के हाथ और पैर में गम्भीर चोटें आ गई। जिन्हें आसपास खड़े लोगों ने डायल 100 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भिजवाया।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने प|ी साधना को सिर में गंभीर चोट होने से मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेमनारायण को गंभीर रूप से घायल होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर बोलेरो चालक के खिलाफ धारा 304 ए और मोटर व्हीकल एक्ट धारा 184 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पन्ना | शाहनगर थाना के ग्राम विसानी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अर्जुन कोरी पिता कल्लू कोरी उम्र 22 वर्ष निवासी विसानी ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर कमरे के सीलिंग पंखे के हुक से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक शराब के नशे मे था।

ओरछा। बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर।

ओरछा। बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत, युवक गंभीर रूप से घायल।
खबरें और भी हैं...