महिला से छेड़खानी करने वाले पर केस
लिधौरा| नगर के मस्जिद मोहल्ला वार्ड नंबर एक निवासी 25 वर्षीय महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। लिधौरा थाना प्रभारी हिमांशु कार्तिकेय ने बताया कि शुक्रवार की शाम महिला शौच के लिए गई थी। इसी दौरान मनचले अन्नू खटीक ने अपशब्द कहते हुए उसके साथ छेड़खानी कर दी। हाथ पकड़ कर जोर जबरदस्ती करने लगा। युवती मनचले से छूटकर चिल्लाती हुई अपने घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।