पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhatarpur News Mp News Celebration Holi Celebrated At Brahmakumari Ashram

उत्सव... ब्रम्हाकुमारी आश्रम में मनाई गई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिविर...109 मरीजों की डॉक्टर ने की जांच,
23 को ऑपरेशन के लिए भेजा चित्रकूट


छतरपुर | शहर में सरानी दरवाजा बाहर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में अग्रवाल समाज द्वारा गुरुवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के डॉक्टरों की टीम ने 109 मरीजों की जांच कर 23 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाए जाने पर उन्हें चित्रकूट रवाना किया। समाज के मीडिया प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि महालक्ष्मी मंदिर में गुरुवार की सुबह 9 बजे शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चले शिविर में सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए डॉ. मुजाहिद अली खान, डॉ. आशीष तिवारी, विजय पांडेय द्वारा मरीजों की आंखों की जांच कर उचित सलाह दी गई। इस दौरान मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए चित्रकूट ले जाया गया। शिविर में आए मरीजों को अग्रवाल समाज द्वारा भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई। शिविर में समाज जिलाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल, हरिप्रकाश अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, जयनारायण अग्रवाल, जुगल अग्रवाल, संतोष खैरी, रवि, सुनील अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, हनुमान टौरिया सेवा समिति के लखन सोनी, संतोष नामदेव ने मरीजों का सहयोग किया।

सूचना...टेंडर के जरिए होगा भांग दुकानों का निष्पादन

छतरपुर | जिले की भांग की 5 और भांग घोटा की 1 फुटकर बिक्री की दुकानों का वर्ष 2020-21 के लिए नवीनीकरण द्वारा निष्पादन 17 मार्च को कलेक्टोरेट कार्यालय में किया जाएगा। नवीनीकरण के अभाव में टेंडर आमंत्रित करने की तिथि मंगलवार 17 मार्च की सुबह 11 बजे से निर्धारित की गई है। जिला आबकारी अधिकारी शैलेष जैन ने बताया कि टेंडर में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति नियत तिथि और समय पर कलेक्ट्रेट में उपस्थित होकर टेंडर दे सकते हैं। इसके संबंध में जरूरी नियमों, शर्तें, मादक द्रव्यों की खपत, ड्यूटी की दर आदि की जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय छतरपुर से अवकाश के दिनों सहित किसी भी दिन कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। किसी कारणवश निष्पादन की कार्रवाई 17 मार्च को पूर्ण न होने पर कलेक्टर द्वारा घोषित अन्य दिवस में की जा सकेगी।

आयोजन...संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भव्य
ध्वज यात्रा में होंगे शामिल


समाज...रंगपंचमी पर गहोई समाज महिला मंडल
की कार्यकारिणी का होगा शपथ ग्रहण


बड़ामलहरा | प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय छतरपुर की शाखा बड़ामलहरा में आध्यात्मिक रीति से होली महोत्सव मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में शामिल ब्रम्हकुमारीज भाई बहन मौजूद रहे। सेवा केंद्र की इंचार्ज बीके मोनिका ने होली का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि होली का त्योहार हमें घृणा, नफरत, ईर्ष्या आदि बुराइयों को अपने जीवन से खत्म करने की प्रेरणा देता है। साथ ही होली के सात रंग हमें प्रेम पूर्ण व्यवहार, मंगल मिलन, एक दूसरे के प्रति श्रेष्ठ और शुभ भावना रखने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति देकर होली महोत्सव कार्यक्रम को रंगीन अाैर खुशनुमा कर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

छतरपुर. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव इस बार बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में ध्वज यात्रा 14 मार्च को शहर में निकाली जा रही है। इस यात्रा में संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुख्य रूप से शामिल होंगे। यह यात्रा गांधी चैक बाजार से सुबह साढे 7 बजे प्रारंभ होगी जो बस स्टैंड जवाहर रोड होते हुए हनुमान टोरिया मंदिर पहुंचेगी। यहां हनुमानजी के मंदिर में ध्वज का पूजन होगा और पूजन के बाद शिखर पर भगवा ध्वज चढ़ाया जाएगा। साथ ही हनुमान जी से बिनती की जाएगी की इस साल का यह आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो। इसके साथ ही श्रीराम नवमीं महोत्सव की तैयारियों का शंखनाद होगा।

छतरपुर | नगर गहोई समाज द्वारा आज शुक्रवार को मैथिलीशरण गुप्त स्कूल में रंगपंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दो चरणों में होगा, पहले चरण में महिलाओं द्वारा रंगपंचमी महोत्सव दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मनाया जाएगी और द्वितीय चरण में शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक पुरुष वर्ग द्वारा महोत्सव मनाया जाएगा। महिला मंडल अध्यक्ष दीपा खरया ने बताया कि रंगपंचमी महोत्सव के दौरान नवनिर्वाचित महिला मंडल अध्यक्ष राधिका पंसारी द्वार नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा। नगर गहोई समाज के महासचिव राजेंद्र खरया ने बताया कि नगर गहोई समाज के चुनाव प्रक्रिया अप्रेल माह में होगी। इसके लिए संरक्षक मंडल के सदस्यों द्वारा तीन निर्वाचन अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। इनमें संतोष रेजा, कामता प्रसाद कनकने और मीरा गुप्ता एडवोकेट शामिल हैं। समाज अध्यक्ष प्रेमनारायण रूसिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष रवि नीखरा, यूथ क्लब अध्यक्ष केके बृजपुरिया ने सभी सजातीय जनों से इस महोत्सव में शामिल होने की बात कही है।
खबरें और भी हैं...