- Hindi News
- National
- Chhatarpur News Mp News Cheating For Cheating As Pa Of Chhatarpur Mla Case Registered
छतरपुर विधायक का पीए बनकर ठगी की काेशिश, केस दर्ज
छतरपुर | विधायक आलोक चतुर्वेदी के नाम पर एक ट्रेवल एजेंट से पैसे मांगने की कोशिश की गई है। हालांकि अपराधी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सका। विधायक आलोक चतुर्वेदी के निज सचिव मकरंद यादव के द्वारा इस मामले की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है।
शहर के जवाहर रोड पर टिकटिंग और एडवरटाइजमेंट कंपनी चलाने वाले नितिन समारी को शनिवार के दिन मोबाइल क्रमांक 9987700651 से फोन आया था। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को आलोक चतुर्वेदी बताया। उसने कहा कि वे वह बाहर गए हैं उनके बेटे की फीस कॉलेज में जमा करनी है, फिलहाल वह अपने खाते से जमा नहीं कर पा रहे हैं इसलिए नितिन से कहा की वह उसकी फीस ऑनलाइन जमा कर दे। नितिन ने संबंधित व्यक्ति से खाता नंबर मांगा तो उसने खाता क्रमांक 50508422494 भी मोबाइल पर ही भेज दिया। उक्त खाता मुंबई के बालेन्द्र पाल के नाम पर बताया गया। नितिन समारी ने बताया कि वह विधायक की आवाज पहचानता है। इसलिए वह ठग की आवाज के फर्क को पहचान गए और उन्होंने पैसे नहीं भेजे। उन्होंने मामले की जानकारी विधायक आलोक चतुर्वेदी के कार्यालय को दी। इस पर विधायक के निज सचिव ने मामले में सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज करा दिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।