चीन का आरोप- अमेरिकी सेना ने वुहान में फैलाया वायरस
यूएन तक पहुंचा संक्रमण, राजनयिक चपेट में आईं
{फ्रांस: अगले सप्ताह से स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे।
{संयुक्त राष्ट्र: यूएन में काम करने वाली फिलीपींस की महिला राजनयिक का टेस्ट पॉजिटिव आया है।
{नेपाल: एवरेस्ट पर पर्वतारोहण अभियान बंद कर दिए हैं ।
{जर्मनी: 1300 संक्रमित, मर्केल ने कहा जल्द ही वैक्सीन तैयार करेंगे।
{ब्राजील: राष्ट्रपति बोल्सेनोरो भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं।
{स्पेन : इमरजेंसी की घोषणा की गई।
ईरान में सामूहिक कब्रें खोदीं, इटली में 189 मौतें
ईरान के कोम शहर में एक सूनसान स्थान पर कब्रें खोदी जा रही हैं। सैटेलाइट तस्वीरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां करीब 300 फीट की लंबाई मे सैकड़ों कब्रें खोदी गई हैं। ईरान में शुक्रवार तक 514 मौतें, 11364 संक्रमित हैं। इटली में 189 मौतों से कुल आंकड़ा 1,016 हो गया। यहां 15,113 लोग संक्रमित हैं। चीन के बाद सबसे ज्यादा असर इटली और ईरान में ही है। इटली में इलाज के बाद 1,258 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
अमेरिका: रैलियां रद्द हुईं, ट्रूडो की प|ी भी संक्रमित
अमेरिका में 40 लोगों की मौत और 1500 से ज्यादा मामले आने के बाद कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड बंद कर दिया गया है। देश में कंसर्ट, त्योहार समेत कई कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने रैलियां रद्द कर दी हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रभावित वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया हैं। कनाडा के पीएम ट्रूडो की प|ी सोफी भी संक्रमित पाई गई हैं। सोफी के साथ अब ट्रूडो भी आइसोलेशन में रहेंगे। वे घर से ही काम करेंगे।
देश: पीएम मोदी बोले- कोरोना संकट पर सार्क देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करें
प्रधानमंत्री मोदी ने वायरस के संकट को देखते हुए एक अहम प्रस्ताव दिया। उन्होंने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों से इस समस्या पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की अपील की है। पीएम के इस प्रस्ताव का सार्क के सदस्य देशों ने प्रशंसा की और उन्हें शुक्रिया कहा।
{केरल का स्वास्थ्य विभाग इटली से लौटे संक्रमितों की जीपीएस,सीसीटीवी सर्विलांस और कॉल रिकॉर्ड से निगरानी कर रहा है।
{रक्षा मंत्रालय ने 7 और क्वारेंटाइन सेंटर बनाए हैं। ये सेंटर जैसलमेर, सूरतगढ़, झांसी, जोधपुर, देवलाली, कोलकाता और चेन्नई में हैं। सीआरपीएफ ने अगले हफ्ते स्थापना दिवस समारोह रद्द कर दिया है।
{महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में मास्क बांटने और सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर उपलब्ध करवाने का ऐलान किया। पुणे में स्कूल बंद किए।
{श्रीनगर की जामिया मस्जिद में एसएमसी कर्मियों ने सेनिटाइजेशन ड्राइव चलाई। पुलिस के जवान और अफसर आम लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
दैनिक भास्कर से विशेष अनुबंध के तहत
5 तरीकों से चीन जीत रहा है कोरोनावायरस से जंग
{आक्रामक उपाय: एक माह पहले रोज 3000 मामले आते थे, शुक्रवार को सिर्फ 8 आए। लॉकडाउन, सख्त क्वारेंटाइन और अनिवार्य जांच ने हजारों को संक्रमण से बचाया।
{संक्रमितों को अलग करना: खास बनाए गए फीवर क्लिनिकों में जांच से संक्रमितों की पहचान कर उन्हें जल्द अलग कर दिया गया।
{मुफ्त मेडिकल सुविधा: टेस्ट और अस्पताल में इलाज मुफ्त। इससे हॉस्पिटल बिल का डर नहीं रहा, लोग बिना डरे सामने आए। रातोंरात दो बड़े और 14 अस्थायी अस्पताल खोले।
{मजबूत नागरिक भावना: 40 हजार डॉक्टर, नर्सें और वॉलंटियर्स वुहान में डटे। हाईवे कर्मचारियों तक ने तापमान लेने में मदद की।
{ऑनलाइन शिफ्टिंग: इलाज और सभी जरूरी चीजों के लिए लोगों ने इंटरनेट से मदद ली। पढ़ाई, खाना और सभी चीजें इसी से मंगाई। इससे घर पर बंद रहने से भी फर्क नहीं पड़ा।
विदेश में असर: इटली में 1 हजार से ज्यादा मौतें, स्पेन में इमरजेंसी घोषित
वॉशिंगटन/बीजिंग| कोरोनावायरस को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनाव का माहौल है। चीन की सरकार ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसकी वजह से वुहान में कोरोनावायरस फैला । चीन के एक सरकारी अधिकारी ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने वुहान में संक्रमण फैलाया था। इसके बाद से ही यह पूरी दुनिया में फैला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने ट्वीट किया,‘अमेरिका पारदर्शी रवैया क्यों नहीं अपना रहा? यह भी तो हो सकता है कि कोरोनावायरस अमेरिकी सेना की वजह से वुहान पहुंचा हो।’ एक दिन पहले अमेरिका ने आरोप लगाया था कि चीन ने कदम उठाने में देर कर दी। इस देरी के चलते ही संक्रमण दूसरे देशों तक फैला। झाओ ने कहा कि अब अमेरिका भी अपना डेटा सार्वजनिक करें। सिर्फ हमसे क्यों सफाई मांगी जा रही है।
अमेरिका: लॉस एंजेलिस के सुपर मार्केट की तस्वीर। लॉकडाउन के डर से लोग यहां पर महीनों का सामान खरीद रहे हैं।
कुवैत: कुवैत सिटी के हवाली सेंटर में टेस्ट के नतीजों का इंतजार करते संदिग्ध, इन्हें 3 फीट दूर बैठाया गया है।
11
सागर, शनिवार, 14 मार्च, 2020